Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Board, JAC Result 2022 @jacresults.com: यहां देखें जैक, झारखंड बोर्ड मैट्रिक-इंटर रिजल्ट @jac.jharkhand.gov.in

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Tue, 21 Jun 2022 11:18 AM (IST)

    JAC Jharkhand Board Result 2022 झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक झारखंड बोर्ड मैट्रिक-इंटर रिजल्ट 2022 आज मंगलवार को जारी किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो आज दोपहर बाद 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करेंगे। यहां झारखंड बोर्ड के नतीजे देखें सबसे पहले jacresults.com jac.jharkhand.gov.in

    Hero Image
    JAC, Jharkhand Board Result 2022: जैक झारखंड बोर्ड मैट्रिक-इंटर रिजल्ट 2022 आज, मंगलवार को जारी किया जा रहा है।

    रांची, जासं। JAC Result 2022, Jharkhand Board Result 2022 झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक बोर्ड मैट्रिक ‍व इंटरमीडिएट साइंस का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। इस साल की मैट्रिक परीक्षा में 95.60% विद्यार्थी पास हुए हैं। इंटर साइंस संकाय में 92.19% विद्यार्थि‍यों ने सफलता हासिल की है। जैक बोर्ड के मुताबिक मैट्रिक में 2 लाख 25 हजार 854 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 1 लाख 24 हजार 514 छात्र द्वितीय श्रेणी में और 23 हजार 524 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं। इंटर साइंस में 54 हजार 769 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 5117 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में और 13 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जैक, झारखंड बोर्ड मैट्रिक 10th-12th इंटर साइंस का रिजल्ट जारी

    झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मंगलवार को दोपहर 3 बजे जैक, झारखंड बोर्ड मैट्रिक 10th-12th इंटर साइंस का रिजल्ट जारी किया। जैक बोर्ड, झारखंड एकेडमिक काउंसिल के नामकुम, रांची स्थित कार्यालय से इस साल का ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया गया। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की इस साल 2022 की परीक्षा में करीब 7 सात लाख छात्र शामिल हुए हैं। मैट्रिक की परीक्षा में 4 लाख और इंटर के सभी संकायों में 3 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इंटर साइंस की परीक्षा में करीब सवा लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।

    झारखंड के लाखों छात्रों के लिए आज अहम दिन है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज यानी मंगलवार, 21 जून को एक साथ मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्‍ट जारी कर दिया है। 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे दोपहर बाद 3 बजे जैक कार्यालय में जारी किए गए हैं। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मैट्रिक और इंटर के परीक्षा परिणाम की घोषणा की। जैक के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट 2022 परीक्षा का रिजल्‍ट आज जारी कर दिया गया है। इंटर कॉमर्स और इंटर आर्ट्स के रिजल्‍ट भी इस हफ्ते जारी कर दिए जाएंगे। इस बार मैट्रिक परीक्षा में 4 लाख और इंटर परीक्षा में 3 लाख छात्र शामिल हुए हैं। मैट्रिक-इंटर के छात्र अपने रिजल्‍ट को लेकर बेहद उत्‍साहित हैं।

    झारखंड 10 वीं बोर्ड का परिणाम देखने के लिए क्लिक करें

    झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक के सचिव महीप कुमार सिंह ने बताया कि मैट्रिक व इंटरमीडिएट का रिजल्ट प्रकाशित किया जा रहा है। इसको लेकर जैक प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को जैक कार्यालय में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 10वीं बोर्ड और 12वीं बोर्ड के अलग-अलग संकायों का परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। रिजल्‍ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जैक की आधिकारिक वेबसाइट @jacresults.com, @jac.jharkhand.gov.in पर छात्र अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं। वे अपने नतीजे को भविष्‍य के लिए डाउनलोड कर सुरक्षित भी रख सकते हैं।

    झारखंड 12वीं बोर्ड के विज्ञान का परिणाम देखने के लिए क्लिक करें

    झारखंड बोर्ड रिजल्‍ट 2022 : छात्र इस तरह देखें रिजल्‍ट JAC Board Result 2022

    • स्‍टेप 1 : सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल, जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें।
    • स्‍टेप 2 : इसके बाद यहां मैट्रिक और इंटर रिजल्‍ट 2022 कैटेगरी चुनकर क्लिक करें।
    • स्‍टेप 3 : मैट्रिक और इंटर के लिए अलग-अलग वेब पेज खुलेगा। इसमें आप अपना पेज चुन लें।
    • स्‍टेप 4 : यहां छात्र अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें। रोल नंबर, रोल कोड, सेंटर कोड आदि।
    • स्‍टेप 5 : अब डिटेल सबमिट कर छात्र अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं।
    • स्‍टेप 6 : अपना रिजल्‍ट भविष्‍य के लिए डाउनलोड करें।

    बता दें कि इससे पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल जून के अंतिम सप्ताह तक 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। हालांकि सोमवार को जैक अध्‍यक्ष की ओर से एकाएक बयान आया कि मैट्रिक और इंटर रिजल्‍ट मंगलवार को दोपहर बाद जारी किया जा रहा है। मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने तमाम तैयारी पूरी कर ली है। जैक के अनुसार इस बार ग्राम पंचायत चुनाव में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के चलते परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने में थोड़ा विलंब हुआ है। जैक सूत्रों ने बताया कि पिछले हफ्ते ही मैट्रिक और इंटर का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया था। इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई।

    comedy show banner
    comedy show banner