Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Illegal Mining Case: ईडी का गवाह बनते ही अशोक यादव को पुलिस ने भेजा था जेल, अब लगाया CCA; जानें पूरा मामला

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 04:16 PM (IST)

    Jharkhand Illegal Mining Case संताल के क्षेत्र में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में ईडी ने जिस अशोक यादव को अपना गवाह बनाया था उसे साहिबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न सिर्फ जेल भेजा था बल्कि झारखंड सरकार से उसपर सीसीए की अनुशंसा कर लगवा भी दिया।

    Hero Image
    Jharkhand Illegal Mining Case: अवैध खनन मामले में अशोक यादव को गवाही देना पड़ा भारी।

    रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Illegal Mining Case संताल के क्षेत्र में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में ईडी ने जिस अशोक यादव को अपना गवाह बनाया था, उसे साहिबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न सिर्फ जेल भेजा था, बल्कि झारखंड सरकार से उसपर सीसीए की अनुशंसा की थी और सीसीए लगवा भी दिया। अशोक यादव साहिबगंज के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सकरीगली पोस्ट स्थित समदा नाला का निवासी है। साहिबगंज के उपायुक्त व एसपी की अनुशंसा पर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अशोक यादव को 15 दिसंबर तक के लिए क्राइम कंट्रोल एक्ट (सीसीए) के तहत निरुद्ध कर दिया है। यह भी जानकारी मिली है कि अब झारखंड उच्च न्यायालय स्थित सीसीए बोर्ड से भी अशोक यादव पर सीसीए की अवधि बढ़ाने के लिए पुलिस प्रयासरत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईडी ने बरामद किये थे करोड़ों रुपये

    अवैध खनन मामले में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान के दौरान ईडी ने गत आठ जुलाई को साहिबगंज में मुख्यमंत्री के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा व पंकज मिश्रा के अन्य सहयोगियों व पत्थर कारोबारियों से जुड़े 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस छापेमारी में ईडी ने कुल 5.32 करोड़ रुपये नकदी बरामद की थी। छापेमारी में करोड़ों के बैंकिंग लेन-देन व निवेश से संबंधित दस्तावेज भी मिले थे। इसके लिए ईडी ने विधिवत जब्ती सूची तैयार की थी। जब्ती सूची पर नियमत: गवाहों का दस्तखत होता है। ईडी के जब्ती सूची पर तब अशोक यादव ने गवाह के तौर पर अपना दस्तखत किया था।

    मुंगेरी यादव का करीबी है अशोक यादव

    अशोक यादव पंकज मिश्रा के प्रतिद्वंद्वी मुंगेरी यादव का करीबी है। ईडी की कार्रवाई के बाद ही साहिबगंज पुलिस ने मुंगेरी यादव को भी एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था और उसपर भी सीसीए के तहत कार्रवाई की है।

    29 जुलाई को मुंगेरी व 30 जुलाई को अशोक यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा था जेल

    साहिबगंज क्षेत्र में आठ जुलाई की छापेमारी के बाद से ही साहिबगंज पुलिस भी सक्रिय हो गई। साहिबगंज पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में पहले 29 जुलाई को पत्थर किंग के नाम से जाना जानेवाले मुंगेरी यादव को गिरफ्तार किया था। इसके अगले ही यानी 30 जुलाई को साहिबगंज पुलिस ने अशोक यादव को गिरफ्तार किया था। अशोक यादव को दाहू यादव के जहाज पर गोलीबारी मामले में साहिबगंज मुसफ्फिल थाने में दर्ज केस में गिरफ्तार किया गया था। उसपर आधा दर्जन केस है, जो बिजली चोरी, अवैध खनन व आर्म्स एक्ट से संबंधित हैं।