Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Holiday 2021 List: राज्‍यपाल ने जारी किया कैलेंडर, यहां देखें सालभर की छुट्टियां...

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Mon, 28 Dec 2020 05:53 AM (IST)

    Jharkhand Holiday 2021 Calendar झारखंड सरकार ने अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। नए साल 2021 में पहली सरकारी छुट्टी सोहराय के लिए 13 जनवरी को मिलेगी। राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ने वर्ष 2021 का सरकारी कैलेंडर जारी किया है।

    Hero Image
    Jharkhand Holiday 2021 List राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ने वर्ष 2021 का सरकारी कैलेंडर जारी किया है।

    रांची, जेएनएन। Jharkhand Holiday 2021 List झारखंड सरकार ने अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। नए साल 2021 में पहली सरकारी छुट्टी सोहराय के लिए 13 जनवरी को मिलेगी। राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ने वर्ष 2021 का सरकारी कैलेंडर जारी किया है। वर्ष 2021 में एनआइ एक्ट के अधीन 22 दिनों की छुट्टी और कार्यपालक आदेश के तहत 16 दिनों की छुट्टी दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए साल पर सरकारी कर्मियों को मिलेगी 38 छुट्टियां

    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2021 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के मुताबिक इस वर्ष सरकारी कर्मियों को मात्र 38 दिन की छुट्टियां ही मिलेगी। वहीं, इस वर्ष होलिका दहन, महावीर जयंती, स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की चार छुट्टियां रविवार के कारण कट गई है। इसके लिए अलग से अवकाश की घोषणा नहीं की गई है। कर्मचारियों को इस वर्ष 13 जनवरी को सोहराय पर्व की पहली छुट्टी मिलेगी। वहीं एक अप्रैल गुरुवार को बैंक लेखा की वार्षिक बंदी का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।

     यहां देखें झारखंड सरकार के राजपत्रित अवकाश

    1. 26 जनवरी मंगलवार - गणतंत्र दिवस
    2. 11 मार्च गुरुवार- महाशिवरात्रि
    3. 29 मार्च सोमवार-  होली
    4. 2 अप्रैल शुक्रवार-  गुड फ्राइडे
    5. 14 अप्रैल बुधवार- अंबेडकर जयंती
    6. 15 अप्रैल गुरुवार -   सरहुल
    7. 21 अप्रैल बुधवार -   रामनवमी
    8. 14 मई शुक्रवार -   ईद-उल-फितर
    9. 26 मई बुधवार -    बुद्ध पूर्णिमा
    10. 21 जुलाई बुधवार -  ईद-उल-जुहा (बकरीद)
    11. 19 अगस्त गुरुवार -  मुहर्रम
    12. 30 अगस्त सोमवार -  जनमाष्टमी
    13. 17 सितंबर शुक्रवार -     विश्वकर्मा पूजा
    14.  2 अक्टूबर शनिवार -   गांधी जयंती
    15. 13 अक्टूबर बुधवार -     महाष्टमी
    16. 14 अक्टूबर गुरुवार -    महानवमी
    17. 15 अक्टूबर शुक्रवार -   विजयादशमी
    18. 19 अक्टूबर मंगलवार - मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मो. का जन्मदिवस)
    19. 4 नवंबर गुरुवार -     दीपावली
    20. 10 नवंबर बुधवार - सूर्य षष्ठी (सायं अर्घ्य)
    21. 19 नवंबर शुक्रवार - श्री गुरु नानक जयंती
    22. 25 दिसंबर शनिवार -  क्रिसमस

    कार्यपालक अवकाश

    • सोहराय-13 जनवरी बुधवार
    •  मकर संक्राति-14 जनवरी गुरुवार
    •  सुभाषचंद्र बोस जयंती-23 जनवरी शनिवार
    •  बसंत पंचमी-16 फरवरी मंगलवार
    •  संत रविदास जयंती-27 फरवरी शनिवार
    •  मजदूर दिवस-1 मई शनिवार
    •  हूल दिवस-30 जून बुधवार
    •  रथयात्रा-12 जुलाई सोमवार
    •  विश्व आदिवासी दिवस-9 अगस्त सोमवार
    •  गणेश चतुर्थी-10 सितंबर शुक्रवार
    •  शारदीय नवरात्र-7 अक्टूबर गुरुवार
    • 12 अक्टूबर मंगलवार-     दशहरा (महासप्तमी)
    • 5 नवंबर शुक्रवार- गोवर्धन पूजा
    • 6 नवंबर शनिवार-  चित्रगुप्त पूजा-भैया दूज
    • 11 नवंबर गुरुवार -  छठ प्रात: अर्घ्य
    • 15 नवंबर सोमवार -  भगवान बिरसा मुंडा जयंती-राज्य स्थापना दिवस-

    रविवार को पड़ने वाले त्‍योहारों पर अवकाश घोषित नहीं होगा

    28 मार्च को होलिका दहन

    25 अप्रैल को महावीर जयंती

    15 अगस्‍त को स्वतंत्रता दिवस

    22 अगस्त को रक्षाबंधन

    comedy show banner
    comedy show banner