विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

17 साल के नाबालिग को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत, कहा- अपराध गंभीर होने पर भी नहीं रोक सकते रिहाई

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:47 AM (GMT+05:30)

झारखंड हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अपराध की गंभीरता या नाबालिग की उम्र जमानत अस्वीकार करने का आधार नहीं बन सकती। अदालत ने गिरिडीह के एक 17 वर्षीय नाबालिग को जमानत देते हुए किशोर न्याय बोर्ड और चिल्ड्रेन कोर्ट के आदेशों को निरस्त कर दिया।

झारखंड हाईकोर्ट की फाइल फोटो। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

झारखंड हाईकोर्ट की फाइल फोटो। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. नाबालिग की जमानत पर अपराध की गंभीरता आधार नहीं।

  2. झारखंड हाई कोर्ट ने किशोर न्याय बोर्ड के आदेश निरस्त किए।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 12 की व्याख्या करते हुए स्पष्ट किया है कि अपराध की गंभीरता या नाबालिग की उम्र (16 वर्ष से अधिक होने पर भी) उसके जमानत के अधिकार को अस्वीकार करने का आधार नहीं बन सकती।

अदालत ने गिरिडीह के एक 17 वर्षीय नाबालिग को जमानत देते हुए किशोर न्याय बोर्ड और चिल्ड्रेन कोर्ट द्वारा जमानत खारिज करने के आदेशों को निरस्त कर दिया। याचिकाकर्ता नाबालिग 17 फरवरी 2026 से रिमांड होम में निरुद्ध था। अदालत ने कहा कि कानून में नाबालिगों को जमानत देने के मामले में किसी तरह का वर्गीकरण या भेदभाव नहीं किया गया है।

क्या था पूरा मामला?

गिरिडीह नगर थाना में पोक्सो एक्ट तथा आइटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में पीड़िता की तस्वीर एडिट कर उसे धमकी देने का आरोप लगाया गया था। नाबालिग की जमानत याचिका को गिरिडीह के किशोर न्याय बोर्ड ने छह अप्रैल को खारिज कर दिया था। इसके बाद चिल्ड्रेन कोर्ट ने भी जमानत देने से इन्कार कर दिया।

नाबालिग के पिता की ओर से कहा गया कि याचिकाकर्ता घटना के समय नाबालिग था। समान आरोप वाले सह-अभियुक्त को हाई कोर्ट से पहले ही नियमित जमानत मिल चुकी है। जहां तक नाबालिग और उसके परिजनों पर पूर्व आपराधिक इतिहास का सवाल है, वे मामले राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं। पिता ने शपथ पत्र देकर बेटे को अच्छे आचरण और अपराधियों की संगति से दूर रखने का भरोसा भी दिया। 

यह भी पढ़ें- 1995 से दे रहे सेवा, धनबाद के 119 ठेका कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत; नौकरी से हटाने पर रोक बरकरार

यह भी पढ़ें- पटना हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कैसे हो गया जलकर का गलत पट्टा आवंटन? भागलपुर में मछली पकड़ने के अधिकार पर विवाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।