चौकीदार भर्ती में खेल कोटा वालों को बड़ी राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने 8 सप्ताह में नियुक्ति का दिया आदेश
झारखंड हाई कोर्ट ने चौकीदार भर्ती में खेल कोटा के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। ...और पढ़ें

झारखंड हाई कोर्ट ने चौकीदार भर्ती पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।
HighLights
झारखंड हाई कोर्ट ने चौकीदार भर्ती पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।
खेल कोटा के तहत आवेदन करने वालों को मिली बड़ी राहत।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने चौकीदार नियुक्ति में खेल कोटा के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने याचिका दायर करने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति आठ सप्ताह के भीतर करने का निर्देश दिया है।
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि याचिकाकर्ता खेल कोटा के तहत निर्धारित पात्रता पूरी करते थे और इसी आधार पर उन्होंने चौकीदार नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। नियुक्ति के विज्ञापन में भी दो प्रतिशत पद खेल कोटा के लिए आरक्षित किए गए थे।
याचिकाकर्ताओं की ओर से राज्य की खेल नीति, 2007 का हवाला देते हुए कहा गया कि निर्धारित न्यूनतम योग्यता रखने वाले और खेल कोटा के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सीधे नियुक्ति देने का प्रविधान है। इसी आधार पर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग की थी। मामले में अदालत ने याचिकाकर्ताओं के पक्ष में राहत देते हुए संबंधित अभ्यर्थियों की नियुक्ति आठ सप्ताह के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है।