Jharkhand News: हाई कोर्ट के जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने ली शपथ, मुख्य न्यायाधीश डा रवि रंजन ने दी शुभकामनाएं
Jharkhand News झारखंड हाई कोर्ट के नए जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डा रवि रंजन ने सुबह 10 बजे ह्वाईट हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। वे हाई कोर्ट के 21वें जज बने।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन ने नए जज के रूप में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की ओर जारी उनके नियुक्ति पत्र को पढ़कर सुनाया। पहले अंग्रेजी और बाद में हिंदी में पढ़ा गया। जज के रूप में प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने हिंदी में शपथ ली। अब झारखंड हाई कोर्ट में जजों की संख्या 21 हो गई है, जबकि कुल पद 25 हैं।
झारखंड न्यायिक सेवा के पदाधिकारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट के नए जज के रूप में शपथ ली। हाई कोर्ट के ह्वाईट हाल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुबह दस बजे उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस डा रवि रंजन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम की अनुशंसा के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने उन्हें जज के रूप में नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की है। प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को हाई कोर्ट में न्यायिक सेवा के कोटे से जज नियुक्त किया गया है। उनके शपथ लेने के बाद हाई कोर्ट में जजों की संख्या 21 हो जाएगी। फिलहाल हाई कोर्ट में स्वीकृत जजों की कुल संख्या 25 है।
झारखंड हाई कोर्ट को मिला 21वां जज
बोकारो के जिला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद झारखंड हाई कोर्ट का नया जज बनाया गया है। उच्च न्यायालय को इस बारे में सरकार की अधिसूचना प्राप्त होने के बाद मंगलवार को उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की स्वीकृति के बाद पीके श्रीवास्तव को हाई कोर्ट में जज बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी। पीके श्रीवास्तव झारखंड हाई कोर्ट में जज बनने के पहले बोकारो के जिला जज रहे। इसके साथ ही झारखंड हाई कोर्ट को 21वां जज मिल गया। हाई कोर्ट में स्वीकृत जजों की कुल संख्या 25 के मुकाबले अब भी 4 जजों की कमी है।
जेजेटी विश्वविद्यालय आज राज्यपाल को देगा डी लिट की मानद उपाधि
राजस्थान के झुंझनू स्थित जगदीशप्रसाद झाबरमल टिबरेवाला विश्वविद्यालय झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें यह उपाधि मंगलवार को राजभवन में दी जाएगी। विश्वविद्यालय इसे लेकर राजभवन में सम्मान समारोह आयोजित करेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।