बांग्लादेशी महिला को कब भेजेंगे वापस? झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब
झारखंड हाई कोर्ट ने नामकुम प्रोबेशन होम में रह रही बांग्लादेशी महिला को वापस भेजने के मामले में केंद्र और ...और पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट की फाइल फोटो। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)
HighLights
हाई कोर्ट ने बांग्लादेशी महिला की वापसी पर सवाल उठाए।
केंद्र-राज्य सरकार से प्रयासों और समय-सीमा पर जवाब मांगा।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट में नामकुम स्थित प्रोबेशन होम में रह रही बांग्लादेशी महिला से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार से पूछा कि महिला को बांग्लादेश भेजने के लिए अब तक क्या प्रयास किए गए हैं और उसे कब तक वापस भेजा जाएगा।
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि बांग्लादेशी महिला के संबंध में बांग्लादेश एंबेसी ने कुछ सबूत मांगे हैं। इसके लिए राज्य सरकार से आवश्यक साक्ष्य मांगे गए हैं। इस पर कोर्ट ने केंद्र सरकार को शपथ पत्र दाखिल कर यह बताने का निर्देश दिया कि महिला को कब तक प्रोबेशन होम में रखा जाएगा और उसे कब तक बांग्लादेश भेजा जा सकेगा।
बता दें कि, हजारीबाग के डिटेंशन सेंटर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म और अवैध हिरासत से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने उसे नामकुम स्थित प्रोबेशन होम में रखने का निर्देश दिया था।
यह भी पढ़ें- वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस के बंद संदूक में क्या है? 89 साल बाद झारखंड हाईकोर्ट ने खोलने का दिया निर्देश
यह भी पढ़ें- चौकीदार भर्ती में खेल कोटा वालों को बड़ी राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने 8 सप्ताह में नियुक्ति का दिया आदेश