विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस के बंद संदूक में क्या है? 89 साल बाद झारखंड हाईकोर्ट ने खोलने का दिया निर्देश

By Manoj SinghEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 18 Nov 2026 03:44 PM (IST)

झारखंड उच्च न्यायालय ने महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की विरासत के संरक्षण में प्रशासनिक उदासीनता पर स्वतः संज्ञान लिया ...और पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट ने जगदीश चंद्र बोस की विरासत पर स्वतः संज्ञान लिया।

झारखंड हाईकोर्ट ने जगदीश चंद्र बोस की विरासत पर स्वतः संज्ञान लिया।

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने जगदीश चंद्र बोस की विरासत पर स्वतः संज्ञान लिया।

  2. 89 साल बाद उनके लोहे के संदूक को खोलने का निर्देश दिया।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस की विरासत के संरक्षण में प्रशासनिक उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। जस्टिस आर मुखोपाध्याय और जस्टिस राम शर्मा की पीठ ने 89 साल बाद उनकी संदूक खोलने का निर्देश दिए है। इसको लेकर अखबार में खबर प्रकाशित की गई है।

समाचार के अनुसार, सर जगदीश चंद्र बोस का 23 नवंबर 1937 को अपने आवास 'शांति भवन' (सर जे.सी. बोस संग्रहालय) में निधन हुआ था। उनकी मृत्यु के 89 वर्ष बाद भी वहां रखा लोहे का संदूक आज तक नहीं खोला गया है। आशंका है कि इस संदूक में उनके शोध से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज हो सकते हैं, जो मानवता और वैज्ञानिक समुदाय के लिए अमूल्य हो सकते हैं। अदालत ने कहा कि संदूक को खोलने का समय आ गया है।

अदालत ने यह भी चिंता जताई कि संग्रहालय की हालत जर्जर है, जैसे झारखंड के कई अन्य ऐतिहासिक स्थल हैं। पीठ ने कहा कि पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामलों के विभाग को राज्य के धरोहर स्थलों की पहचान और जीर्णोद्धार के लिए एक दीर्घकालिक योजना तैयार करनी चाहिए।

अदालत ने मामले में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामलों के सचिव तथा उपायुक्त, गिरिडीह को पक्षकार बनाया है और उन्हें अपने-अपने हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले को मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष रखा जाएगा। अदालत ने आदेश की प्रति राज्य के वकील को सौंप दी गई है।

गौरतलब है कि सर जगदीश चंद्र बोस रेडियो विज्ञान और पादप शरीर क्रिया विज्ञान के अग्रणी थे। उन्हें क्रेस्कोग्राफ, मिलीमीटर वेव और माइक्रोवेव ऑप्टिक्स उपकरण, सॉलिड-स्टेट सेमीकंडक्टर डिटेक्टर, फोटोसिंथेटिक बबलर और सोष्णुग्राफ जैसे आविष्कारों का श्रेय दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें- चौकीदार भर्ती में खेल कोटा वालों को बड़ी राहत, झारखंड हाईकोर्ट ने 8 सप्ताह में नियुक्ति का दिया आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।