विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड HC से सेवानिवृत्त क्लर्क को एसीपी एमएसीपी लाभ देने का आदेश, DSE को दावा खारिज करने का अधिकार नहीं

Published: Tue, 10 Nov 2026 05:49 PM (IST)

झारखंड हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्त क्लर्क दिनेश कुमार प्रधान को एसीपी और एमएसीपी लाभ नहीं देने के आदेश को रद्द ...और पढ़ें

- अदालत ने दस सप्ताह में सभी लाभ देने को कहा

- अदालत ने दस सप्ताह में सभी लाभ देने को कहा

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्त क्लर्क को एसीपी-एमएसीपी लाभ देने का आदेश दिया।

  2. पश्चिमी सिंहभूम के जिला शिक्षा अधीक्षक का आदेश रद्द किया गया।

  3. राज्य सरकार को 10 सप्ताह में सभी लाभ देने का निर्देश।

राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सेवानिवृत्त क्लर्क दिनेश कुमार प्रधान को एसीपी और एमएसीपी देने का आदेश दिया है। अदालत ने पश्चिमी सिंहभूम के जिला शिक्षा अधीक्षक के 20 दिसंबर 2024 का आदेश रद कर दिया है।

अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ता को 10 सप्ताह के भीतर सभी लाभ दिए जाएं। प्रार्थी की ओर अधिवक्ता मनोज टंडन ने पक्ष रखा। याचिकाकर्ता दिनेश कुमार प्रधान की नियुक्ति 17 मई 1991 को शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर हुई थी।

वे 31 मई 2021 को जिला शिक्षा अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए। उन्हें 12 वर्ष की सेवा पर पहला एसीपी और 20 वर्ष पर दूसरा एमएसीपी का वेतनमान में मिला था। उनका दावा था कि ज्यादा वेतनमान के हकदार हैं।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने 20 दिसंबर 2024 को याचिकाकर्ता का दावा खारिज कर दिया था। इसी आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। अधिवक्ता मनोज टंडन ने बताया सरकार की ओर से निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) ने खुद स्वीकार किया कि आरडीडीई पहले ही लाभ देने का निर्णय ले चुके हैं।

आरडीडीई ही याचिकाकर्ता जैसे तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के नियुक्ति प्राधिकारी हैं, इसलिए जिला शिक्षा अधीक्षक को दावा खारिज करने का अधिकार ही नहीं था।इसके बाद अदालत ने सभी लाभ देने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें- पलामू में एक घर से मुक्त कराई गईं 4 आदिम जनजाति बच्चियां, रात 2 बजे तक बंधक बनाकर कराया जाता था काम

यह भी पढ़ें- बहू को ससुराल में प्रवेश से रोकना क्रूरता या अपराध नहीं, झारखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला

यह भी पढ़ें- किसी पुरुष से बात करने पर पत्नी के चरित्र पर संदेह मानसिक क्रूरता: झारखंड हाई कोर्ट

यह भी पढ़ें- सरकारी वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा करना अनिवार्य नहीं: झारखंड हाई कोर्ट

यह भी पढ़ें- भाइयों की खरीदी जमीन में बहन का हिस्सा नहीं, मां की संपत्ति में बराबर अधिकार; झारखंड हाई कोर्ट का फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।