Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ IPS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, महिला बाल विकास विभाग में भी तबादले

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 10:49 PM (IST)

    झारखंड सरकार ने आठ IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है जिससे वे अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ रिक्त पदों का भी कार्यभार संभालेंगे। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग में 20 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों और चार जिला समाज कल्याण पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

    Hero Image
    आठ IPS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार ने आठ IPS अधिकारियों को उनके कार्यों के अतिरिक्त रिक्त पड़े पदों का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।इसके अलावा महिला एवं बालविकास विभाग में तबादले किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन्हें मिला है अतिरिक्त प्रभार

    • जैप 10 के कमांडेंट सौरभ को जैप वन के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार।
    • ग्रमीण एसपी धनबाद कपिल चौधरी को जैप 3 गोविंदपुर के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार।
    • एसपी जामताड़ा राज कुमार मेहता को IRB-1 जामताड़ा के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार।
    • एसपी चतरा सुमित कुमार अग्रवाल को IRB-3 चतरा का अतिरिक्त प्रभार।
    • एसपी गुमला हरीश बिन जमा को IRB-5 गुमला का अतिरिक्त प्रभार।
    • एसपी गोड्डा मुकेश कुमार को IRB-8 गोड्डा के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार।
    • सिटी एसपी धनबाद ऋत्विक श्रीवास्तव को एसपी रेल धनबाद का अतिरिक्त प्रभार।एसपी ग्रामीण जमशेदपुर ऋषभ गर्ग को एसपी रेल जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार।

    महिला एवं बाल विकास विभाग में तबादले

    महिला एवं बाल विकास विभाग ने 20 बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों तथा चार जिला समाज कल्याण पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन सिंह को खूंटी से स्थानांतरित करते हुए विभाग में सहायक निदेशक बनाया गया है। वहीं चतरा की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की झारखंड महिला विकास समिति में प्रतिनियुक्ति रद कर दी गई है।

    इसी तरह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप का स्थानांतरण गिरिडीह से धनबाद तथा अनिता कुजूर का लोहरदगा से गिरिडीह किया गया है। विभाग ने 31 जुलाई की तिथि से इसकी अधिसूचना जारी की है।