विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

12 जुलाई को अनुपूरक बजट पेश करेगी झारखंड सरकार

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 11:48 AM (IST)

11 जुलाई को पहले दिन शोक प्रकाश के साथ-साथ अन्य विधायी कार्य निपटाएं जाएंगे।

12 जुलाई को अनुपूरक बजट पेश करेगी झारखंड सरकार
12 जुलाई को अनुपूरक बजट पेश करेगी झारखंड सरकार

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 11 से 17 जुलाई तक चलेगा। छह दिवसीय सत्र के दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2017-18 का प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी भी पेश की जाएगी। अनुपूरक बजट 12 जुलाई को पेश होगा।

राज्यपाल द्रौपदी की स्वीकृति के बाद मंत्रीमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इस संदर्भ में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। 11 जुलाई को पहले दिन शोक प्रकाश के साथ-साथ अन्य विधायी कार्य निपटाएं जाएंगे। वहीं, 12 जुलाई को प्रश्न काल के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2017-18 की प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की जाएगी।

13 जुलाई को प्रथम पाली में प्रश्न काल व ध्यानाकर्षण एवं दूसरी पाली में अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद विवाद एवं मतदान होगा। 14 और 15 जुलाई को प्रश्न काल एवं अन्य राजकीय कार्य किए निपटाए जाएंगे। जबकि अंतिम कार्यदिवस 17 जुलाई को प्रथम पाली में मुख्यमंत्री प्रश्न काल एवं दूसरी पाली में गैर सरकारी संकल्प एवं अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ेंः विधानसभा के मानसून सत्र में सीएनटी बिल पर हंगामे के आसार

यह भी पढ़ेंः सीएनटी बिलः आदिवासी सांसदों-विधायकों से रायशुमारी करेगी भाजपा