Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand GOVT New Logo: राज्‍यपाल व मुख्‍यमंत्री ने झारखंड के नए प्रतीक चिह्न का किया अनावरण

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Fri, 14 Aug 2020 01:30 PM (IST)

    Jharkhand Government New Logo बता दें कि राज्य सरकार ने अपना नया प्रतीक चिह्न तैयार किया है। राज्य का नया प्रतीक चिह्न गोलाकार है। इसके केंद्रीय भाग में अशोक स्तंभ उकेरा गया है।

    Jharkhand GOVT New Logo: राज्‍यपाल व मुख्‍यमंत्री ने झारखंड के नए प्रतीक चिह्न का किया अनावरण

    रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Government New Logo मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज झारखंड के नए लोगो (प्रतीक चिह्न) का अनावरण आर्यभट्ट सभागार में किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो आदि भी उपस्थित थे। राज्य का नया प्रतीक चिह्न गोलाकार है। इसके केंद्रीय भाग में अशोक स्तंभ उकेरा गया है। यह भारत के उत्तम सहकारी संघवाद और इसमें झारखंड की सहभागिता को दर्शाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरा रंग राज्य की हरियाली तथा पलाश के फूल प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाते हैं। नए प्रतीक चिह्न में जनजातीय त्योहारों और रोजमर्रा के कामकाज को चित्रित करनेवाले जनजातीय कला को भी स्थान दिया गया है। इसमें उकेरे गए हाथी झारखंड के महान इतिहास, शक्ति और सामूहिक बुद्धिमत्ता का प्रतीक हैं। साथ ही ये सभी बड़ी बाधाओं का दमन करते हुए आगे बढ़ने के संकल्प को भी दर्शाते हैं।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राज्य का नया प्रतीक चिह्न राज्य की पहचान और स्वाभिमान से जुड़ा है। यह झारखंड की विराट संस्कृति को भी दर्शाता है। नए प्रतीक चिह्न के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि इसे देखने के बाद राज्य की जनता को अपने आप में गौरव महसूस होगा।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को झारखंड सरकार के नए प्रतीक चिह्न के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

    इससे पूर्व इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार की शाम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि राज्य सरकार ने अपना नया प्रतीक चिह्न तैयार किया है। इसपर कैबिनेट की भी स्वीकृति ले ली गई है। हालांकि इसमें भी कुछ बदलाव भी किए गए हैं। लोगो में 24 हाथी, 24 पलाश के फूल और अन्य चीजें भी 12 के गुणक में हैं।

    झारखंड मंत्रालय में राज्य का नया प्रतीक चिन्ह लगाते श्रमिक।

    comedy show banner
    comedy show banner