विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Free Electricity: झारखंड में अब फ्री मिलेगी 200 यूनिट बिजली, इन्हें मिलेगा लाभ; पढ़े पूरी डिटेल

Published: Thu, 11 Jul 2024 08:07 AM (IST)

Jharkhand 200 Unit Free Electricity झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। हेमंत सरकार राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को ...और पढ़ें

झारखंड में अगस्त से बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। (सांकेतिक फोटो)
झारखंड में अगस्त से बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. झारखंड में कुल 4577616 बिजली उपभोक्ता, सरकार हर महीने देगी 344.36 करोड़ की सब्सिडी
  2. 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को राज्य सरकार ने बढ़ाकर किया है 200 यूनिट मासिक

राज्य ब्यूरो, रांची। Free Electricity in Jharkhand : झारखंड के ज्यादातर बिजली उपभोक्ता अब बिजली सब्सिडी के तहत 200 यूनिट तक मिलने वाली मुफ्त बिजली के दायरे में आएंगे। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को पहला बिल अगस्त माह में मिलेगा। जुलाई माह से इसे प्रभावी कर दिया गया है।

ऊर्जा विभाग ने इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया है। इसपर राज्य सरकार के खजाने पर हर माह 344.36 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

पूर्व में मिलने वाली 125 यूनिट फ्री बिजली योजना को बढ़ाकर राज्य सरकार ने 200 यूनिट किया है। हाल ही में इसे मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई थी।

इस योजना के दायरे में वैसे ही बिजली उपभोक्ता आएंगे, जो मासिक 400 यूनिट अधिकतम तक बिजली की खपत करते हैं।

इसे ज्यादा बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, बिजली खपत को लेकर आंकड़े के मुताबिक; अधिकांश उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल पाएगा।

इतने उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

राज्य में फिलहाल, 4577616 लाख बिजली के उपभोक्ता हैं। इसमें से 4144634 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिल खपत 200 यूनिट अधिकतम तक है।

रांची में पांच लाख 36 हजार 564 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें लगभघ 4.33 लाख उपभोक्ता हर माह लगभग 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं।

इन्हें मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार सब्सिडी के रूप में झारखंड बिजली वितरण निगम को इस मद में राशि उपलब्ध कराएगी।

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

बिजली के घरेलू एवं शहरी उपभोक्ता इस योजना के लाभ के दायरे में आएंगे। इसके अलावा, कृषि एवं सिंचाई श्रेणी के उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलेगी

125 यूनिट मासिक बिजली खपत मुफ्त योजना का लाभ मार्च,2014 की बिलिंग के मुताबिक 216136 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिल रहा था। इसे 75 यूनिट तक बढ़ाने से योजना के लाभ का दायरा काफी बढ़ गया।

किस जिले में कितने उपभोक्ता?

जिला बिजली उपभोक्ता
बोकारो 205605
चतरा 151425
देवघर 210296
धनबाद 294463
दुमका 204284
पू. सिंहभूम 86622
गढ़वा  193975
गढ़वा 193975
गिरिडीह 315370
गोड्डा 187894
गुमला 165298
हजारीबाग 235965
जामताड़ा 95697
खूंटी 75317
कोडरमा 89048
लोहरदगा 105182
पाकुड़ 125081
पलामू 311206
रामगढ़ 107863
रांची 536564
सरायकेला 254271
साहिबगंज 154396
सिमडेगा 116344
प. सिंहभूम 261807

यह भी पढ़ें: झारखंड HC ने टॉफी-टी शर्ट घोटाला केस में सरकार से मांगी ACB की जांच रिपोर्ट, 2016 में हुआ था स्‍कैम

Jharkhand News: फिर से मंत्री बनते ही एक्‍शन में आए इरफान अंसारी, अफसरों को कहा- समय पर पूरे करें काम