Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Result 2024: इधर आएंगे रुझान, उधर BJP शुरू करेगी अपना काम; रांची से दिल्ली तक फील्ड सेट

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 06:54 PM (IST)

    झारखंड चुनाव परिणाम 2024 के रुझान आते ही भाजपा अपना काम शुरू कर देगी। रांची से दिल्ली तक फील्ड सेट है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी मतगणना के रुझानों पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में रहकर रिजल्ट पर नजर रखेंगे।

    Hero Image
    बाबूलाल मरांडी, शिवराज सिंह चौहान और चंपई सोरेन।

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी शुक्रवार शाम रांची पहुंच गए हैं। शनिवार को होने वाली मतगणना के रुझान आते ही वो केंद्रीय नेतृत्व संग संभावित स्थिति पर वो चर्चा करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) भी दोपहर तक रांची में ही रहेंगे। लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने विधानसभा चुनाव परिणाम (Jharkhand Election Result 2024) के बाद राज्य में भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में शनिवार को होने वाली मतगणना के परिणाम आते ही प्रदेश भाजपा नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व के बीच वाजपेयी समन्वय कर आगे की रणनीति बनाएंगे। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मतगणना से एक दिन पहले विधानसभा विस्तारकों के साथ बैठक की और उनसे फीडबैक लिया।

    विभिन्न स्तर पर किए गए सर्वे के बाद भाजपा नेता राज्य में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं। परिणाम के साथ ही सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक भी होगी।

    दिल्ली में रहकर रिजल्ट पर नजर रखेंगे शिवराज

    केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शनिवार को दिल्ली में रहेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा के बाद शिवराज सिंह चौहान रांची आएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने भी शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मतगणना की तैयारियों पर पार्टी की रणनीति की समीक्षा की।

    प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय सुबह से कार्यालय में रहेंगे और एक-एक क्षेत्र की जानकारी लेते रहेंगे। पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों को मतगणना के दौरान किसी भी गड़बड़ी से अविलंब प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराने का निर्देश दिया है।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Election Result: चुनाव परिणाम से पहले पंडित जी ने बताया कौन जीत रहा? खंगाल दी एक-एक की कुंडली