Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jharkhand Election Result 2024: 15 साल बाद पलामू में फिर जला राजद का लालटेन, वापस हासिल की खोई हुई जमीन

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 08:48 PM (IST)

    शनिवार को झारखंड की 81 सीटों पर हुए विधानसभा सीटों (Jharkhand Election Result 2024) पर हुए चुनाव के नतीजे जारी हुए। सामने आए नतीजों में हेमंत सरकार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में जोरदार वापसी की है। वहीं भाजपा के गठबंधन एनडीए को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पलामू में राजद ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 14 साल बाद फिर जीत हासिल की है।

    Hero Image
    पलामू से राजद के लिए बढ़िया रहा विधानसभा चुनाव का परिणाम

    जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Election Result 2024) के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। राज्य में 81 सीटों पर आए नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। राज्य में एक बार फिर हेमंत सरकार ने शानदार वापसी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, पलामू जिले में राजद के लिए यह और भी बेहतर रहा। इस चुनाव में राजद ने पलामू जिले में खोई हुई अपनी जमीन को फिर से वापस पा लिया।

    जो लाेग राजद को बिहार की पार्टी बताते हुए यहां पर प्रभावहीन बताते थे, राजद ने विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर वैसे लोगों का मुंह बंद करा दिया। साल 2009 के बाद साल 2024 में पलामू जिले में राजद का बुझा लालटेन जल चुका है।

    क्या रहा विश्रामपुर-हुसैनाबाद विधानसभा सीट का हाल

    आईएनडीए गठबंधन से राजद ने पलामू जिले के दो विधानसभा सीट-विश्रामपुर व हुसैनाबाद विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार क्रमश: नरेश प्रसाद सिंह व संजय कुमार सिंह यादव को उतारा था।

    राजद को विश्रामपुर सीट देने के बाद बावजूद कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार दे दिया। लेकिन चुनाव परिणाम राजद के पक्ष में रहा।

    राजद प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह ने एकतरफा मुकाबले में दो बार के भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी को 14,455 मतों से पराजित किया।

    जबकि हुसैनाबाद सीट से राजद प्रत्याशी संजय कुमार सिंह यादव ने रिकॉर्ड 34,364 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह को पराजित किया।

    इसके पहले साल 2014 व साल 2019 में झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनाव में पलामू जिले में राजद का खाता भी नहीं खुला था।

    जबकि साल 2009 में हुए झारखंड विधानसभा के चुनाव में राजद ने हुसैनाबाद विधानसभा पर जीत हासिल की थी। उस समय राजद के टिकट पर संजय कुमार सिंह यादव चुनाव जीते थे।

    झारखंड 2019 के चुनाव का परिणाम

    इससे पहले साल 2019 में हुए चुनाव में JMM-CONG-RJD गठबंधन की सरकार बनी थी और हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था। 2019 चुनाव के नतीजों में JMM ने 30, कांग्रेस ने 16, बीजेपी ने 25 और RJD ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।

    किस पार्टी को मिलीं थी कितनी सीटें

    • झारखंड मुक्ति मोर्चा- 30 सीटों पर जीत 
    • कांग्रेस- 16 सीटों पर कब्जा
    • राजद- एक सीट पर जीत
    • भाजपा- 25 सीटों पर जीत
    • झाविमो- तीन सीटों पर हासिल की जीत
    • आजसू- दो सीटों पर मिली जीत 
    • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- एक सीट पर जीत 
    • भाकपा माले- एक सीट
    • निर्दलीय- दो जीते