Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Election Result: रिजल्ट के 12 घंटे पहले हेमंत सोरेन हो गए एक्टिव, चल दिया आखिरी दांव; सियासत तेज

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 10:51 PM (IST)

    Hemant Soren झारखंड में चुनाव परिणाम आने में अब काफी कम समय रह गया है। ऐसे में 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं से बड़ी अपील कर द ...और पढ़ें

    Hero Image
    हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं को दिया आखिरी संदेश (जागरण)

    डिजिटल डेस्क, रांची। Jharkhand Vidhansabha Result 2024: झारखंड में चुनाव परिणाम आने में अब काफी कम समय रह गया है। ऐसे में 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं से बड़ी अपील कर दी है। उन्होंने कहा है कि कल झारखण्ड विधानसभा चुनाव के मतगणना का ऐतिहासिक दिन है। आने वाला कल झारखण्ड का है, झारखण्डवासियों का है, अबुआ दिशोम-अबुआ राज का है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि झामुमो और INDIA गठबंधन के सभी कर्मठ साथियों से अपील है कि कल हमें अपने-अपने काउंटिंग सेंटर्स पर सजग और सतर्क होकर काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया में भाग लेना है। जीत का सर्टिफिकेट लाने तक हमें डटे रहना है।

    आप सभी को कल मतगणना की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और जोहार। जय झारखण्ड! जीत रहा है झारखण्ड!

    भाजपा की मांग-दुमका और नाला में विशेष पर्यवेक्षक कराएं मतगणना

    भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि दुमका और नाला विधानसभा की मतगणना के लिए विशेष पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाए। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि दुमका विधानसभा से झामुमो के प्रत्याशी बसंत सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई हैं। इस कारण प्रशासन के लोग उनके इशारे पर कार्य कर रहे हैं।

    इसके अलावा नाला विधानसभा से झामुमो के उम्मीदवार रबीन्द्रनाथ महतो विधानसभा अध्यक्ष हैं। नाला क्षेत्र में प्रशासन के अधिकारी उनके इशारों पर चलते हैं। संभावना है कि नाला विधानसभा में मतगणना के समय कुछ गड़बड़ी हो सकती है। दोनों विधानसभा में मतगणना के समय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा भी हो सकती है।

    चुनाव बाद की स्थितियों पर नजर रखेंगे कांग्रेस के तीन पर्यवेक्षक

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड में चुनाव के बाद की स्थितियों पर नजर रखने और समय से रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी तीन पर्यवेक्षकों को सौंपा है। उन्हें समय-समय पर जानकारी देने को भी कहा गया है। तीन पर्यवेक्षकों में तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्का एवं कृष्णा अल्लावुरू शामिल हैं। तीनों पर्यवेक्षक शनिवार की शाम रांची पहुंच जाएंगे।

    Hemant Soren Result: इस बार बरहेट में कांटे की टक्कर, क्या हेमंत सोरेन बचा पाएंगे अपनी सीट? दिलचस्प है मुकाबला