विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Election: दीपावली के बाद जमेगा भाजपा के प्रचार का रंग, PM मोदी पहले चरण में करेंगे तीन जनसभा

Published: Wed, 30 Oct 2024 08:47 PM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार ...और पढ़ें

PM मोदी पहले चरण में करेंगे तीन जनसभा
PM मोदी पहले चरण में करेंगे तीन जनसभा

राज्य ब्यूरो, रांची। विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election 2024) के लिए प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की प्रक्रिया एक नवंबर को समाप्त हो जाएगी। इसके साथ ही प्रकाश पर्व दीपावली भी समाप्त हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इसके बाद चुनाव प्रचार अभियान का रंग जमाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार नवंबर को गढ़वा और चाईबासा में प्रचार करने आएंगे। जबकि गृहमंत्री अमित शाह तीन नवंबर को सिमरिया, घाटशिला और बरकट्ठा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा करेंगे।

छठ पर्व के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक सभा और होगी। पहले चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुल तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दूसरे चरण में भी वो तीन सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री रांची में एक रोड शो भी कर सकते हैं।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबसे अधिक सभाएं होंगी। भाजपा प्रत्याशियों की तरफ से भी योगी आदित्यनाथ की सभा के लिए सबसे ज्यादा मांग की गई है। धनबाद और गिरिडीह से सटे विधानसभा क्षेत्रों में बंगाल भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी की सभा की मांग प्रत्याशियों द्वारा की गई है।

शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा की रोज तीन सभाएं

भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा प्रतिदिन तीन सभाएं करेंगे। स्थानीय स्तर पर मुद्दों की पहचान कर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी सक्रिय तौर पर प्रचार में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन अपने चुनाव के बीच ही दूसरे क्षेेत्र में भी प्रचार के लिए जाएंगे।

दो से 10 नवंबर तक जदयू की छह जनसभा, भाग लेंगे ललन सिंह और संजय झा

एनडीए गठबंधन तक दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे जदयू की छह जनसभाएं दो से 10 नवंबर तक होंगी। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर भाग लेंगे। इन छह जनसभाओं में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाग नहीं लेंगे। हालांकि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक जनसभा में मंच साझा कर सकते हैं।

जदयू की दो जनसभा दो नवंबर को तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों में होगी। इस जनसभा को संजय झा, ललन सिंह तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो संबोधित करेंगे। वहीं, नौ नवंबर को दो जनसभा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में होगी।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: दलितों-आदिवासियों से भाजपा को क्यों है इतनी परेशानी? हेमंत सोरेन ने उठाए सवाल

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: भाजपा विरोधी गठबंधन में छोटे दल दरकिनार, झामुमो-कांग्रेस रहे हावी