Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Election 2024: 'मंगरूआ पूछ रहा है बताइये ना बाबू...', झारखंड में वोटिंग से पहले सोशल मीडिया पर छिड़ा सियासी संग्राम

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 04 Nov 2024 07:38 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव की जंग गली-मोहल्लों के साथ ही इंटरनेट की दुनिया तक भी पहुंच गई है। नेताओं ने पैसे देकर सोशल मीडिया पर लोगों को प्रचार के लिए लगा ...और पढ़ें

    Hero Image
    सोशल मीडिया पर छिड़ी उम्मीदवारों के बीच जंग।

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव गांव और शहर की गलियों के साथ ही अब इंटरनेट की दुनिया तक पहुंच गया है । एक ओर जहां विभिन्न दलों के प्रत्याशी शहर से गांव तक खाक छान रहे हैं। लोगों से अपने लिए वोट मांग रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच इंटरनेट मीडिया पर भी चुनावी संग्राम देखने को मिल रहा है। प्रत्याशी इंटरनेट मीडिया पर नारेबाजी करते हुए खुद को अच्छा बता रहे हैं और प्रतिद्वंद्वियों को कोस रहे हैं। उन्हें गलत ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।

    प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच भी पोस्ट को साझा करके आगे बढ़ाया जा रहा है. उनके बीच भी होड़ सी मची है कि कौन कितना शेयर करता है।

    यह समय इंटरनेट मीडिया का है, इसलिए युवा भी इनके पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कई प्रत्याशियों ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा करने के लिए बकायदा टीम बना रखी है।

    कुछ ने तो विशेषज्ञों को पैसा देकर इस काम में लगा रखा है। ये विशेषज्ञ रांची या झारखंड के भी हैं, और अन्य राज्यों के भी। इनका काम प्रत्याशी के पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

    वीडियो, पोस्टर व स्लोगन आदि से संबंधित पोस्ट पलक झपकते ही लाखों लोग तक पहुंचा रहे हैं। प्रत्याशी सबसे अधिक फेसबुक पर सक्रिय हैं। इस बार इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय प्रत्याशियों के नाम से टैगलाइन भी तैयार किया है।

    उम्मीदवारों द्वारा शेयर की जा रहीं ये लाइनें

    रांची की पुकार सीपी सिंह

    • रांची में कचरे का अंबार, सरकार को फर्क नहीं पड़ता।
    • खुद में सहमति नहीं, जनता को क्या देंगे ये।
    • अब बदलेगी सरकार, तभी निकलेगा कोई रास्ता।
    • न सड़क न सुविधा, ग्रामीणों की अजीब दुविधा।
    • करोड़ों हुए खर्च फिर भी व्यवस्था ठप।
    • हरमू को भाजपा ने संवारा था, झामुमो ने बिगाड़ दिया।

    हटिया का अजय, आपके लिए आपका अजय

    • हटिया की आवाज, अजयनाथ के साथ।
    • हटिया में परिवर्तन आज की जरूरत है।
    • पूर्वजों द्वारा स्थापित संस्कृति ही हमारी पहचान है।
    • आपके प्यार व समर्थन का कर्ज, सूद समेत चुकाऊंगा।
    • आपके आशीर्वाद आपके भरोसे का सदा आभारी।

    खूंटी की आवाज नीलकंठ सिंह मुंडा

    • सही शिक्षा ना रोजगार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़।
    • देख लो मंईयां सम्मान की सच्चाई, किसी के खाते में नहीं आई एक भी पाई।
    • न जान, न पहचान, बन गया खूंटी का मेहमान।
    • मंगरूआ पूछ रहा है बताइये ना बाबू...।

    खिजरी की चाहत राम कुमार पाहन

    • खिजरी की जनता ने ठाना है, अबकी एक लाख पार।
    • कांग्रेस में बवाल, नेता टिकट बेचकर बन रहे मालामाल।
    • ठगबंधन में आई दरार, आपस में ही बैर।
    • घोटालेबाज सरकार हटाना है, झारखंड को बचाना है।
    • ये आंसू झामुमो-कांग्रेस के अहंकार का अंत करेंगे।

    हमारा अभिमान दीपिका, आपकी दीपिका

    • नए महगामा की पुकार, नहीं थमेगी विकास की रफ्तार।
    • हर घर में हो विकास का हाथ, मेरे संग बढ़ाएं हर हाथ।
    • शिक्षा का विस्तार, सशक्त भारत की यही है पुकार।
    • आदिवासी अधिकार, झारखंड की पहचान।

    जमशेदपुर पूर्वी की पुकार पूर्णिमा दास साहू

    • जय जोहार, जय नारी शक्ति, जय झारखंड।
    • कोल्हान की राजनीति का टाइगर कौन।
    • जोहार साथियों, भाजपा इज कमिंग।
    • हिसाब होगा, बराबर होगा।

    आपका अपना राजा पीटर

    • जीतेंगे तमाड़, बनाएंगे एनडीए सरकार।
    • तमाड़ विधानसभा को सुंदर व खुशहाल बनाएंगे।
    • युवा हमारे भविष्य हैं और उनके सपनों को साकार करना मेरी प्राथमिकता।
    • शिक्षित बिटिया, शिक्षित समाज, करेंगे हरसंभव प्रयास।

    सिसई का विकास, जिगा पर विश्वास

    • हर घर से उठेगी आवाज, जो दिलों में जुनून और बदलाव की गूंज पैदा करेगी।
    • आपके हक के लिए रास्ते चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, हम चलेंगे साथ आपके, वनकर आवाज आपके।
    • जन-जन से उठ रही एक ही आवाज... जल, जंगल, जमीन बचाना है।

    इंटनेट पर ऐसी लाइनों की भरमार है, जिन्हें फोन के माध्यम से सभी लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें

    Jharkhand Election 2024: भाजपा का कोल्हान पर फोकस, मोदी-शाह-राजनाथ व योगी बनाएंगे माहौल और जीत की रणनीति

    Jharkhand Election 2024 : विधायक और सांसद बने, फिर भी टूटे घर की मरम्मत नहीं करा सके थे जगदीश बाबू