Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand BJP List: अजयनाथ शाहदेव का कांग्रेस से मोहभंग, नवीन जायसवाल को रांची से लड़ाएगी BJP; कल आएगी लिस्ट!

    Updated: Wed, 16 Oct 2024 07:17 PM (IST)

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले नेताओं का दल-बदल जारी है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजयनाथ शाहदेव भाजपा में शामिल होकर हटिया से चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल को रांची सीट पर शिफ्ट किया जा रहा है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए हैं और गुरुवार को करीब 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की उम्मीद है।

    Hero Image
    नवीन जायसवाल (दाएं) और अजयनाथ शाहदेव (बाएं)। फोटो सोर्स- सोशल मीडिया

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election 2024) के लिए राजनीतिक दलों में नेताओं का आना-जाना जारी है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजयनाथ शाहदेव (Ajay Nath Shahdeo) के भाजपा में शामिल होकर हटिया से चुनाव लड़ने की योजना पार्टी ने बना ली है। प्रदेश भाजपा के नेतृत्व से अजयनाथ शाहदेव की वार्ता हो गई है और वे गुरुवार को औपचारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही हटिया से वर्तमान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल (Naveen Jaiswal) को पार्टी बगल की सीट रांची (Ranchi Assembly Seat) में शिफ्ट कर रही है। रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह (BJP MLA CP Singh) को इस बार टिकट नहीं मिलने की संभावना है।

    कल आएगी बीजेपी के 55 प्रत्याशियों की पहली सूची!

    अजयनाथ शाहदेव पहले भी भाजपा में रह चुके हैं, लेकिन 2014 के बाद वो दोबारा कांग्रेस में चले गए थे। इसके साथ ही भाजपा के संसदीय बोर्ड ने सभी सीटों पर प्रत्याशी के नाम फाइनल कर लिए हैं। उम्मीद है कि गुरुवार को भाजपा केंद्रीय कार्यालय से करीब 55 प्रत्याशियों (Jharkhand BJP List) के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

    कांके और खिजरी में भी प्रत्याशी बदलने की चर्चा

    रांची लोकसभा के कांके विधानसभा में भाजपा अपने मौजूदा विधायक समरी लाल (Kanke Assembly Seat) को बेटिकट कर सकती है। इनकी जगह कमलेश राम (Kamlesh Ram) को टिकट दिए जाने की चर्चा है, जबकि खिजरी से रामकुमार पाहन और आरती कुजूर के नाम पर बातें हो रही हैं।

    संताल परगना की सबसे चर्चित सीट माने जानेवाली मधुपुर विधानसभा (Madhupur Vidhan Sabha Seat) में भाजपा फिर से गंगा नारायण सिंह को टिकट दे सकती है। यहां से पूर्व विधायक राज पलिवार भी टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दुमका सीट (Dumka Seat) से पूर्व सांसद सुनील सोरेन को टिकट मिल सकता है।

    JDU को विधानसभा चुनाव के लिए मिला गैस सिलेंडर चुनाव चिह्न

    जदयू को झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए गैस सिलेंडर चुनाव चिह्न (JDU Jharkhand Election Symbol) आवंटित किया गया है। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग का पत्र पार्टी कार्यालय को मिला गया है।

    झारखंड प्रदेश जेडीयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव आयोग द्वारा आवंटित गैस सिलेंडर चुनाव चिह्न से चुनाव लड़ेगी। प्रदेश पार्टी को पिछले विधानसभा चुनाव में ट्रैक्टर चुनाव चिह्न आवंटित हुआ था।

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: सीटों पर नाम तय होते ही दलों में फिर मचेगी भगदड़, BJP ने बनाया ये प्लान

    ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: सरायकेला-खरसावां विधानसभा सीट पर उलझेगा गणित? मतदाताओं को समझना रहेगा बेहतर

    comedy show banner
    comedy show banner