Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चतरा में क्रिकेट पिच बनाने और शव को दफनाने की जगह को लेकर हुई पत्थरबाजी, तनाव कायम

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Sat, 15 Jan 2022 01:56 PM (IST)

    Jharkhand Crime News इटखोरी थाना (Itkhori Police Station) क्षेत्र के परसौनी (Parsauni) गांव में एक विवादित भूखंड (Disputed Plot) को लेकर शनिवार के बीच दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी (Stone Pelting) की घटना हुई। दोनों पक्षों के बीच तनाव अभी भी कायम है।

    Hero Image
    Jharkhand Crime News : चतरा में क्रिकेट पीच बनाने और शव को दफनाने की जगह को लेकर हुई पत्थरबाजी

    इटखोरी (चतरा), जागरण संवाददाता। Jharkhand Crime News : इटखोरी थाना (Itkhori Police Station) क्षेत्र के परसौनी (Parsauni) गांव में एक विवादित भूखंड (Disputed Plot) को लेकर शनिवार के बीच दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी (Stone Pelting) की घटना हुई। हालांकि इस पत्थरबाजी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल स्थानीय पुलिस प्रशासन (Police Administration) के हस्तक्षेप से विवाद थोड़ा शांत हुआ है। लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव अभी भी कायम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीमा रेखा को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न

    मालूम हो कि परसौनी गांव में कब्रिस्तान तथा खेल मैदान के विवादित भूखंड को लेकर गांव के दोनों पक्षों के बीच पिछले कई माह से विवाद चला आ रहा है।

    इसी बीच शनिवार को एक पक्ष के लोग जब शव को दफनाने के लिए विवादित स्थल पर पहुंचे तो सीमा रेखा को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    सबसे पहले समझा-बुझाकर शव को दफनाने की बनाई व्यवस्था

    जानकारी मिलने के पश्चात स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा, पुलिस निरीक्षक शिव प्रकाश प्रसाद, थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सबसे पहले शव को दफनाने की व्यवस्था बनाई। कब्र खोदने के लिए भी स्थल चयनित किया गया।

    खाली पड़े भूखंड पर क्रिकेट मैदान के लिए पीच बनाने का किया प्रयास

    इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने प्रशासन की सहमति से खाली पड़े भूखंड पर क्रिकेट मैदान के लिए पीच बनाने का प्रयास किया। जिसे दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक दिया। लिहाजा विवाद फिर से गहरा गया। हंगामे के बीच दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्ष के लोगों को विवादित स्थल से दूर कर दिया। फिलहाल विवादित स्थल के पास दोनों पक्ष के लोग अभी भी जमे हुए हैं। तनाव कायम है।