Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Defence Expo: झारखंड में डिफेंस एक्सपो का भव्य शुभारंभ, CM हेमंत सोरेन ने उठाई मशीन गन

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 03:41 PM (IST)

    रांची के खेलगांव में तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025 का भव्य उद्घाटन हुआ। राज्यपाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शिरकत की। मुख्यमंत्री सोरेन ने मशीन गन का निरीक्षण किया और निशाना साधा। उन्होंने रक्षा उद्योगों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया और रक्षा शक्ति को मजबूत करने के लिए इस पहल की सराहना की। यह झारखंड में पहला डिफेंस एक्सपो है।

    Hero Image
    तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025 का भव्य उद्घाटन। सोशल मीडिया

    डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय 'ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025' (डिफेंस एक्सपो) का शानदार आगाज हुआ। यह पहला मौका है जब झारखंड में डिफेंस एक्सपो का आयोजन किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शिरकत की। इस अवसर पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान सहित कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और रक्षा उद्योगों के दिग्गज प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्घाटन के बाद प्रदर्शनी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मशीन गन को हाथों में उठाकर न केवल उसका निरीक्षण किया, बल्कि निशाना साधकर अपनी रुचि और उत्साह भी दिखाया। सीएम ने विभिन्न राज्यों से आए रक्षा मंत्रालय से जुड़े उद्योगपतियों और प्रतिनिधियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    सीएम हेमन्त सोरने ने इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए सभी रक्षा मंत्रालय से जुड़े उद्योग घराने के लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल का आयोजन रक्षा क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ाते हुए रक्षा शक्ति को मजबूत कैसे करें, इसके लिए किया गया है।