Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Crime: शादी का झांसा देकर पलामू के सिपाही ने रांची की विधवा महिला का किया यौन शोषण

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 01:21 PM (IST)

    Jharkhand Crime News झारखंड की राजधानी रांची की एक विधवा महिला से पलामू पुलिस के जवान द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मेदिनीनगर महिला थाना में जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

    Hero Image
    Jharkhand Crime News: पलामू के सिपाही ने रांची की विधवा महिला का किया यौन शोषण।

    मेदिनीनगर (पलामू), संस। Jharkhand Crime News पलामू पुलिस के एक जवान पर राजधानी रांची की विधवा महिला गंभीर आरोप लगाई है। विधवा महिला जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का दावा कर रही है। आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार महिला थाना से लगा रही है। मेदिनीनगर महिला थाना में पीड़िता ने जवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है पूरा मामला

    मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धनगांव निवासी संतोष कुमार पासवान पलामू पुलिस में है। पीड़िता ने थाना को बताया है कि उसकी मुलाकात जवान से लंबे समय पहले हुई थी। पहले दोस्ती हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया। जवान ने विधवा महिला को शादी का झांसा दिया। उसने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया।

    30 वर्षीय पीड़िता विधवा ने बताया कि जवान ने उसे नेहरहाट और चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में भी रखा था। आरोप है कि महिला गर्भवती हो गई थी। बाद में उसने महिला का गर्भापात भी करा दिया। महिला ने जब उसपर शादी का दबाव बनाया तो उसने किनारा कर लिया। इसी बीच जवान ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। इससे आहत होने के बाद पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।

    मामले की पड़ताल के बाद, आरोपित पर होगी कार्रवाई

    महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज ने बताया कि रांची की विधवा पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी। जांचोपरांत आरोपित के खिलाफ नियम संगत कार्रवाई होगी।