Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Crime News: लोहरदगा में हिंडाल्को के माइंस कर्मी की हत्या... जांच में जुटी पुलिस

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Sat, 26 Mar 2022 12:20 PM (IST)

    Jharkhand Crime News झारखंड के लोहरदगा में हिंडाल्को के माइंस कर्मी की हत्या कर दी गई है। घटनास्थल सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। शव की बरामदगी को लेकर काफी सोच-समझकर कदम उठाना पड़ा है। पुलिस जांच में जुट गई है।

    Hero Image
    Jharkhand Crime News: लोहरदगा में हिंडाल्को के माइंस कर्मी की हत्या

    सेन्हा(लोहरदगा), संसू। Jharkhand Crime News झारखंड के लोहरदगा जिले में सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के कुर्राग-सेरेंगदाग पथ में बंजारी गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने माइंसकर्मी की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान स्वर्गीय चारो असुर के पुत्र रामजीत असुर के रूप में हुई है। मृतक रामजीत असुर तुईमू पंचायत के मुखिया लखन असुर का साढू है। जबकि रामजीत की पत्नी रानी गीता कुर्राग आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माइंस के कांटा घर में करता था काम

    मृतक सेरेंगदाग माइंस के कांटा घर में काम करता था। घटनास्थल सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। जिसकी वजह से पुलिस को शव की बरामदगी को लेकर काफी सोच-समझकर कदम उठाना पड़ा है। रामजीत असुर की हत्या अज्ञात अपराधियों ने लाठी एवं पत्थर से मारकर की है। यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। स्वजनों को मामले की जानकारी शनिवार सुबह हुई। जिसके बाद मामले की सूचना सेरेंगदाग थाना पुलिस को दी गई।

    हत्या के पीछे के कारणों का नहीं हो सका खुलासा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सेरेंगदाग थाना प्रभारी सनी कुमार का कहना है कि हत्या की घटना की जानकारी मिली है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटनास्थल को लेकर रवाना हो चुकी है। पुलिस हरेक बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner