Move to Jagran APP

Jharkhand Crime: टोंटो में पुलिस व नक्सलियों के बीच घंटों तक जारी रही मुठभेड़, पांच जवान घायल

पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो-गोइलकेरा थाना सीमा क्षेत्र में हुई यह गुरुवार सुबह की घटना है। इससे स्‍थानीय लोग दहशत में हैं क्‍योंकि दोनों पक्षों में गोलीबारी काफी देर तक चली। ऐसा पुलिस व सीआरपीएफ के द्वारा सिलेईबेड़ा और सारजमबुरु के घने जंगलों में सर्च आपरेशन चलाने के दौरान हुआ।

By Jagran NewsEdited By: Arijita SenPublished: Fri, 02 Dec 2022 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 05:16 PM (IST)
Jharkhand Crime: टोंटो में पुलिस व नक्सलियों के बीच घंटों तक जारी रही मुठभेड़, पांच जवान घायल
टोंटो में पुलिस व नक्सलियों के बीच घंटों तक जारी रही मुठभेड़

जाटी, चाईबासा/गोइलकेरा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो-गोइलकेरा थाना सीमा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस व नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ हो गई। इसमें नक्सलियों से लोहा ले रहे अभियान में शामिल कोबरा 209 बटालियन के पांच जवान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सेना के हेलीकाप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया। मेडिका अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में कांस्टेबल सूरज कुमार, सुशील लकड़ा, बुद्धदेव किशन, कृष्णकांत बोखारे और डाग हैंडलर संदीप एम शामिल हैं।

loksabha election banner

Jharkhand पुलिस को मिली सफलता- नक्‍सली संगठन के पांच उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, बना रहे थे मर्डर का प्‍लान

धमाकों की आवाज से गांवों में सहमे लोग

पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा व अनमोल दा का दस्ता शामिल था। जंगल में फायरिंग व बमों के धमाके घंटों तक आसपास के गांवों में भी सुने गए। इससे स्थानीय लोग दहशत में रहे। पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम टोंटो थाना क्षेत्र के सिलेईबेड़ा और सारजमबुरु के घने जंगलों में सर्च आपरेशन चला रही थी। इसी दौरान गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे सुरक्षाबलों से नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। कई घंटे की गोलीबारी के बाद मुठभेड़ खत्म हुआ। दोबारा सर्च आपरेशन शुरू किए जाते ही सुबह 11 बजे फिर से नक्सलियों से मुठभेड़ शुरू हो गई जो करीब चार बजे तक जारी रही।

मुठभेड़ में सैकड़ों राउंड चली गोलियां

मुठभेड़ में दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलियां चली हैं। जंगल में जिस जगह मुठभेड़ हुई है वह बेहद दुरूह इलाका है। मोबाइल नेटवर्क नहीं रहने के कारण अभियान में शामिल कोबरा बटालियन के जवानों ने डीजीपी कंट्रोल रूम से संपर्क साधा और मुठभेड़ एवं घायलों की जानकारी दी। इसके बाद जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। वहीं घायल जवानों को रांची ले जाने के लिए दो हेलीकाप्टर उतारे गए।

Jharkhand Crime: टोंटो गोइलकेरा सीमा क्षेत्र में नक्सली-सुरक्षा बलों में मुठभेड़, 2 कोबरा बटालियन के जवान घायल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.