Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Corona Update @ 11 May: झारखंड में आज कोरोना से 103 मौत, 4365 नए मामले Latest Update

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Tue, 11 May 2021 11:01 PM (IST)

    Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में मंगलवार को 46635 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें 4365 संक्रमित पाए गए। 24 घंटे के भीतर 7531 मरीज स्वस्थ भी हुए। हालांकि इस दौरान 103 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। रांची में आज 583 नए मरीज मिले।

    Hero Image
    Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में मंगलवार को 4,365 संक्रमित पाए गए। 103 मरीजों की मौत हो गई।

    रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। Jharkhand Coronavirus Update झारखंड में मंगलवार को 46,635 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 4,365 संक्रमित पाए गए। 24 घंटे के भीतर राज्‍य में 7,531 मरीज स्वस्थ भी हुए। हालांकि इस दौरान 103 मरीजों की मौत अलग-अलग अस्‍पतालों में इलाज के क्रम में हो गई। रांची में आज 583 नए कोरोना मरीज मिले, जबकि 2,169 मरीज स्वस्थ हुए। रांची में 24 घंटे के भीतर 36 मरीजों की मौत हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में 4,365 नए संक्रमित मिले, इससे अधिक 7,531 मरीज स्वस्थ हुए

    आज 46,635 लाेगों की कोरोना वायरस संक्रमण जांच हुई, जिनमें 4,365 संक्रमितों की पहचान की गई। इस तरह, प्रत्येक सौ लोगों की जांच में नौ लोग संक्रमित मिले। हालांकि राज्य में 7,531 मरीज स्वस्थ भी हुए। राज्य में लगातार तीसरे दिन नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीज स्वस्थ हुए हैं। हालांकि मंगलवार को भी यहां 103 मरीजों की मौत इलाज के क्रम में हो गई। इनमें 36 मरीज सिर्फ रांची के थे। राज्य में कोरोना से जान गंवानेवाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब 4,085 हो गई है। वहीं, नए संक्रमित मिलने से अधिक पुराने मरीजों के स्वस्थ होने से एक्टिव केस की संख्या घटकर अब 54,533 हो गई है।

    रांची में 583 नए मरीज मिले, 2,169 हुए स्वस्थ

    रांची में मंगलवार को 583 मरीज नए मरीज मिले, जबकि इससे तीन गुना से अधिक कुल 2,169 मरीज स्वस्थ हुए। यहां लगातार पांचवें दिन एक हजार से कम संख्या में नए मरीज मिले। यहां मिलनेवाले दैनिक मामले में चार दिनाें से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन मंगलवार को इसमें आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को यहां 526 नए मरीज मिले थे।

    मंगलवार को कहां मिले कितने संक्रमित, कितने हुए स्वस्थ

    जिला - संक्रमित - स्वस्थ

    1. बोकारो  294  552
    2. चतरा 45  48
    3. देवघर 133  129
    4. धनबाद  184  144
    5. दुमका  37  171
    6. पूर्वी सिंहभूम 530  865
    7. गढ़वा 69   58
    8. गिरिडीह 133  168
    9. गोड्डा 66  72
    10. गुमला 181   103
    11. हजारीबाग 392  531
    12. जामताड़ा 83  155
    13. खूंटी 122   189
    14. कोडरमा  121  409
    15. लातेहार 87  509
    16. लोहरदगा 118   143
    17. पाकुड़ 235   116
    18. पलामू  384  297
    19. रामगढ़ 172  248
    20. रांची 583  2,169
    21. साहिबगंज 31  34
    22. सरायकेला 59  76
    23. सिमडेगा 79   103
    24. पश्चिमी सिंहभूम 227  242

    comedy show banner
    comedy show banner