Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय धुमकुड़िया भवन निर्माण के लिए 14 को सीएम हेमंत सोरेन करेंगे भूमि पूजन

    By Vikram GiriEdited By:
    Updated: Fri, 09 Jul 2021 04:27 PM (IST)

    करमटोली में केंद्रीय धुमकुड़िया के लिए भवन का निर्माण होगा। 14 जुलाई को सीएम हेमंत सोरेन भूमि पूजन करेंगे। केंद्रीय धुमकुड़िया आदिवासियों के लिए शैक्षणिक और सांस्कृति का हब बनेगा। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि भूमि पूजन कार्यक्रम दोपहर एक बजे होगा।

    Hero Image
    केंद्रीय धुमकुड़िया भवन के लिए 14 को सीएम करेंगे भूमि पूजन। जागरण

    रांची, जासं। करमटोली में केंद्रीय धुमकुड़िया के लिए भवन का निर्माण होगा। 14 जुलाई को सीएम हेमंत सोरेन भूमि पूजन करेंगे। केंद्रीय धुमकुड़िया आदिवासियों के लिए शैक्षणिक और सांस्कृति का हब बनेगा। शुक्रवार को करमटोली स्थित केंद्रीय धुमकुड़िया परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि भूमि पूजन कार्यक्रम दोपहर एक बजे होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें सीएम के अलावे विशिष्ट अतिथि के रूप में आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक बंधु तिर्की, विधायक राजेश कच्छप सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगेl धूमकुड़िया पूरे देश के आदिवासियों के लिए सांस्कृतिक व धार्मिक हृदय स्थल के रूप में विकसित होगा। ज्ञात हो की धूमकुडिया को कुड़ुख में को जोख एड़पा कहा जाता है ओर मुंडा जनजाति मे गीति ओड़ा और सामान्य भाषा में युवा गृह कहते हैं। करमटोलीवासी काफी दिनों से धुमकुड़िया स्थल की मांग कर रहे थे। मौके पर सुनील टोप्पो, अजय खलखो, बबलू मुंडा, सूरज टोप्पो अभय भुट कुंवर संजू मुंडा, कैलाश हेमरोम, संजू मुंडा, जय सिंह लुखड़ आदि शामिल थे।

    जल्द लागू किया जाय जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू

    केंद्र सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लागू किये जाने को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन (पंजी) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अधिराज नारायण सिंह की अध्यक्षता में झारखंड टीम की एक वर्चुअल बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री चौधरी शामिल हुईं। बैठक में रांची से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेत्री सह जेएसएफ के राष्ट्रीय पदाधिकारी शोभा यादव, प्रदेश सचिव बिपिन कुमार, रवि मेहता, जमशेदपुर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला विंग) रुक्मिणी प्रसाद साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश उपाध्याय शामिल हुए।

    बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री चौधरीने संगठन के उद्देश्य व संगठन की मजबूती पर विशेष रूप से पदाधिकारियों को जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष अधिराज नारायण सिंह के निर्देश पर 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर झारखंड के सभी जिले के उपायुक्त कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपे जाने की कार्यक्रम तय किया गया। साथ हीं उन्होंने कहा कि झारखंड में अतिशीघ्र प्रदेश कमिटी व जिला कमिटी का गठन किया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner