Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand CM हेमंत सोरेन का रास्ता रोकने वाली पूनम सिंह पर फूलों की बारिश...

    Hemant Soren Jharkhand News नारी सेना की प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से रिहा किए जाने पर नारी सेना के पदाधिकारियों भाजपा नेताओं एवं विभिन्न सामाजिक संस्था के लोगों ने अंगवस्त्र पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

    By Alok ShahiEdited By: Updated: Fri, 19 Mar 2021 06:58 AM (IST)
    Hero Image
    Hemant Soren, Jharkhand News: नारी सेना की प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह के जेल से छूटने पर पुष्प वर्षा की गई।

    रांची, जासं। Hemant Soren, Jharkhand News नारी सेना की प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से रिहा किए जाने पर नारी सेना के पदाधिकारियों, भाजपा नेताओं एवं विभिन्न सामाजिक संस्था के लोगों ने अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया। उनके समर्थकों ने उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार से लेकर पहाड़ी टोला आवासीय परिसर तक पुष्प वर्षा, पुष्पगुच्छ एवं नारे के साथ पहुंचाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूनम सिंह ने कहा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में मुझे बेवजह फंसाकर जेल भेजा गया। हेमंत सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार, अधिकार, न्याय के लिए मैं आखिरी दम तक लड़ती रहूंगी। सेना के प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा ने कहा पूनम सिंह ने हजारों गरीब, बेरोजगार, बेसहारा, जरूरतमंद महिलाओं को मशरूम, बड़ी, पापड़, अचार, सिलाई आदि की ट्रेनिंग देकर उनके परिवार में खुशहाली लाई है।

    स्वागत समारोह में नारी सेना के संस्थापक भवानी सिंह, प्रवक्ता संरक्षक शिव किशोर शर्मा, राकेश चौधरी, शुभम चौधरी, आलम सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, कमला विश्वकर्मा, सुमन देवी, राखी राय, संध्या देवी, रीना देवी, मनीषा झा, कामिनी सिंह, अनुपमा सिंह, तनुजा देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे।

    पिंक सिटी बस सेवा का शुभारंभ आज से

    रांची नगर निगम द्वारा महिलाओं के लिए विशेष रुप से पिंक सिटी बस की सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। शुक्रवार को इसकी शुरुआत मेयर आशा लकड़ा, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय तथा नगर आयुक्त मुकेश कुमार करेंगे। कार्यक्रम पूर्वाहन 10:30 बजे होगा। पिंक सिटी बस विशेष रुप से महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगी। इसका परिचालन कचहरी चौक से राजेंद्र चौक तक होगा।

    भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा चुटिया मंडल की बैठक

    भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा चुटिया मंडल रांची महानगर जिला की एक परिचयात्मक बैठक कौशल्या गार्डन बेल भगवान चुटिया शामली में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि रांची नगर निगम की महापौर श्रीमती आशा लाकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय एवं विशेष रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश पिछड़ा जाति मोर्चा के सम्मानित अध्यक्ष अमरदीप यादव, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, पिछड़ा जाति मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष गोपाल सोनी, महामंत्री राजकुमार महतो, राम मनोज साहू, ललिता महतो उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मदन केसरी ने की एवं मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री गोपाल प्रजापति ने किया।