विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड: चतरा सदर थाना के जमादार को मारने-पीटने व पुलिस पर पथराव मामले में 40 गिरफ्तार; 250 अज्ञात पर FIR दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
Published: Wed, 09 Nov 2022 09:52 AM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2022 09:53 AM (IST)

Jharkhand Chatra News झारखंड के चतरा जिले के सदर थाना के जमादार को बंधक बनाकर मारपीट और बचाव के लिए ...और पढ़ें

Jharkhand, Chatra News: चतरा सदर थाना के जमादार को मारने पीटने व पुलिस पर पथराव मामले में 40 गिरफ्तार।
Jharkhand, Chatra News: चतरा सदर थाना के जमादार को मारने पीटने व पुलिस पर पथराव मामले में 40 गिरफ्तार।

चतरा, जासं। Jharkhand, Chatra News चतरा जिले के सिंहपुर गांव में सदर थाना के जमादार शशिकांत ठाकुर को मंगलवार को बंधक बनाकर मारपीट और बचाव के लिए पहुंची पुलिसकर्मियों पर पथराव मामले में देर रात प्राथमिकी दर्ज हुई। सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी में करीब एक सौ नामजद और ढाई सौ अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। इनमें से करीब 40 उपद्रवियों को पुलिस ने मध्य रात्रि को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के विरुद्ध पुलिस बल पर हमला, पुलिसकर्मी का अपहरण, सरकारी काम में रूकावट सहित कई धाराएं लगाए गए हैं।

किसी भी उपद्रवियों को छोड़ा नहीं जाएगा: पुलिस

पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि किसी भी उपद्रवियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों से उपद्रवियों की पहचान की गई है। उसी के आधार पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

क्या है पूरा घटनाक्रम

मालूम हो कि सदर थाना क्षेत्र के चंगेर गांव के समीप आठ नवंबर की सुबह 8:30 बजे पिकअप वान और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई थी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के आलोक में सदर थाने के सहायक अवर निरीक्षक शशिकांत ठाकुर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी युवकों को पुलिस की गाड़ी से सदर अस्पताल भेज दिया।

इस बीच गांव के कुछ उपद्रवी पिकअप के चालक की पिटाई कर रहे थे। शशिकांत ठाकुर उसे भीड़ से निकाला और पिकअप भांग पर बैठाकर सदर थाना लेकर आने लगे‌। गांव के कुछ बदमाशों ने भीड़ को भ्रम में फैला दिया कि जमादार चालक को आगे ले जाकर छोड़ देगा। उसके बाद भीड़ उग्र हो गई और जमादार को खदेड़ कर पकड़ा तथा अर्द्धनग्न कर उसकी पिटाई की। बचाव के लिए पहुंची जब हल्का बल का प्रयोग किया, तो उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। जिसमें पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए।