विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड कैडर के तेजतर्रार IAS अमित खरे बने केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव, निधि खरे देखेंगी उपभोक्‍ता मामले

By Alok ShahiEdited By:
Published: Fri, 13 Dec 2019 09:06 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 10:12 AM (IST)

अमित खरे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं। वे राज्य के विकास आयुक्त सहित महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं।

झारखंड कैडर के तेजतर्रार IAS अमित खरे बने केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव, निधि खरे देखेंगी उपभोक्‍ता मामले
झारखंड कैडर के तेजतर्रार IAS अमित खरे बने केंद्रीय उच्च शिक्षा सचिव, निधि खरे देखेंगी उपभोक्‍ता मामले

रांची, जेएनएन। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे उच्च शिक्षा विभाग के नये सचिव होंगे। उन्हें स्कूली शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय  ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अमित खरे का शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव रहा है। वे भारत सरकार के मानव संसाधन विभाग में साल 2008 से 2014 तक संयुक्त सचिव रह चुके हैं। उस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा गया।

इससे पूर्व वे झारखंड में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और रांची विश्वविद्यालय के वीसी के रुप में सफलतापूर्वक कार्य चुके हैं। संयुक्त बिहार में मेधा घोटाला को रोकने की दिशा में शानदार काम का भी उनका रिकॉर्ड है। 1997 में पहली बार बिहार में मेडिकल और इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की शुरुआत अमित खरे ने ही कराई थी । इसके पीछे उनका विजन बिहार में जारी मेधा घोटाला को रोकना था। इस कोशिश का बेहतर परिणाम सामने आया। अमित खरे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं। वे राज्य के विकास आयुक्त सहित महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं।

निधि खरे बनीं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव

निधि खरे केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात की गई हैं। वे 1992 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व निधि खरे वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में तैनात थीं। झारखंड कैडर की आइएएस अधिकारी निधि खरे राज्य में कार्मिक, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेवारी संभाल चुकी हैं।