Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Cabinet Meeting: रांची में 2 बड़ी सड़क परियोजना को मंजूरी, यहां बनेगा नया फोरलेन

    By Jagran News NetworkEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Fri, 20 Jun 2025 09:01 PM (IST)

    कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि रांची को दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। इसमें अरगोड़ा से लेकर नया सराय तक बनने वाली 6.175 किमी लंबी चार लेन की सड़क के लिए 141 करोड़ छह लाख छह हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य मंत्रिपरिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में कुल 26 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित हुई।

    कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि रांची को दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। इसमें अरगोड़ा से लेकर नया सराय तक बनने वाली 6.175 किमी लंबी चार लेन की सड़क के लिए 141 करोड़ छह लाख छह हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हो चुकी है। इसके साथ ही बिरसा चौके से आगे विवेकानंद स्कूल मोड़ से जगन्नाथपुर मंदिर के बगल से होते हुए रिंगरोड तक की सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट से स्वीकृत किया गया है। इसके लिए 310 करोड़ 12 लाख 48 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस सड़क के चौड़ीकरण से रांची से गुमला, लोहरदगा, डाल्टेनगंज, लातेहार जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इस सड़क पर नया सराय के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है।

    स्नातक स्तरीय परीक्षा अब दो चरण में

    राज्य मंत्रिपरिषद ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा संचालन नियमावली 2015 में संशोधन किया है। अब संशोधन के बाद स्नातक स्तरीय परीक्षा अब दो चरणों में होगी। पहली परीक्षा प्रारंभिक और दूसरी मुख्य परीक्षा होगी। लेकिन किसी परीक्षा में आवेदन की संख्या 50 हजार से कम होने पर इसे एक चरण में ही पूरा किया जाएगा।

    पुलिस पदकों की संख्या बढ़ाई गई

    कैबिनेट ने राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस कर्मियों को मिलने वाले सम्मान की संख्या में बढ़ोतरी की है। विशिष्ट पुलिस पद की संख्या 10 से बढ़ाकर 25 की गई है। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले पुलिस पदकों की संख्या 31 से बढ़ाकर 60 की गई है। अब पदक मिलने वाले पुलिस कर्मियों के पदानुक्रम में सिपाही से लेकर पुलिस महानिदेशक तक को शामिल किया गया है।

    पलामू और दुमका में फार्मेसी संस्थानों के लिए पद स्वीकृत

    राज्य मंत्रिपरिषद ने दुमका और पलामू प्रमंडल में चलने वाले डिप्लोमा स्तरीय फार्मेसी संस्थान के लिए 28-28 पदों की स्वीकृति दी है। इसमें प्रिसिपल, तकनीकी सहायक और शिक्षक के पद शामिल हैं। रांची विवि में आने वाले खूंटी महिला महाविद्यालय के लिए 57 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जबकि कोल्हान विवि के ईचागढ़ डिग्री कालेज के लिए कैबिनेट ने 38 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।