विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: खूंटी SDM IAS सैयद रियाज अहमद के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज... हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Tue, 05 Jul 2022 12:33 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jul 2022 01:41 PM (IST)

Jharkhand Crime News झारखंड के खूंटी जिले के अनुमंडल पदाधिकारी (आईएएस) सैयद रियाज अहमद के विरुद्ध यौन शोषण का मामला ...और पढ़ें

Jharkhand Crime News: खूंटी के अनुमंडल पदाधिकारी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज।
Jharkhand Crime News: खूंटी के अनुमंडल पदाधिकारी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज।

खूंटी, जासं। Jharkhand Crime News झारखंड के खूंटी जिले के अनुमंडल पदाधिकारी (आईएएस) सैयद रियाज अहमद के विरुद्ध यौन शोषण  का मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला खूंटी थाने में दर्ज कराया गया है। मामला दो जुलाई का बताया जा रहा है। इस मामले में खूंटी एसपी अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी एसडीएम (अनुमंडल पदाधिकारी) को हिरासत में ले लिया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा 2018 के खूंटी के अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद के खिलाफ ग्रामीण विकास के क्षेत्र इंटर्नशिप करने आई हिमाचल प्रदेश की एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए खूंटी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी अमन कुमार में मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी एसडीओ को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गत 1 जुलाई को एसडीओ आवास में एक पार्टी हुई थी। पार्टी में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में इंटर्नशिप करने आए आईआईटियन के कुछ छात्र छात्राओं का समूह भी शामिल था। खूंटी हेल्थ क्लब में रुके सभी छात्र-छात्राएं दूसरे दिन सुबह एसडीओ आवास और डीडीसी आवास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आए।

इसी दौरान महज कुछ मिनट के लिए आरोपी एसडीओ और पीड़िता अकेले हो गए, इसी दौरान एसडीओ ने पीड़िता से जबरदस्ती किस करने लगा। मामले को लेकर पीड़िता ने 4 जुलाई की देर शाम खूंटी थाना में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही एसडीओ को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने पीड़िता को 164 का बयान दर्ज कराने न्यायालय ले गई है।

बता दें कि इस मामले में एसडीओ पर 354, 354A, 509 धारा लगी है। आपको बता दें कि खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद की पत्नी धनबाद की रहनेवाली हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसडीएम हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।