JAC 10th Result 2022: 15 जून के बाद जारी हो सकता है झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम... जानिए, क्या चल रही तैयारी
JAC 10th Result 2022 झारखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम जून मध्य में घोषित किए जाने की संभावना है। इसके लिए तैयारी चल रही है। परीक्षा परिणाम झारखंड एकेडमिक क ...और पढ़ें

रांची, डिजिटल डेस्क। JAC 10th Result 2022 झारखंड बोर्ड की दसवीं की परीक्षा मार्च और अप्रैल 2022 में ली गई थी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक बोर्ड इस परीक्षा का परिणाम 15 जून के बाद किसी भी दिन घोषित कर सकता है। इसकी तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही परीक्षार्थी परिणाम के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा था कि इस बार परीक्षा परिणाम हर हाल में समय पर घोषित कर दिया जाएगा। अब परीक्षार्थियों की जुबान पर यह सवाल तैर रहा है कि परिणाम कब आएगा। वैसे झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सूत्रों की मानें तो तैयारी पूरी की जा रही है। जून में 15 तारीख के बाद कभी भी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
इस वेबसाइट पर दिखेगा परीक्षा परिणाम
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मानें तो परीक्षा परिणाम जैक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, www.jac.jharkhand.gov.in पर घोषित की जाएगी। परीक्षार्थी इस साइट पर जाकर खुद ही परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। वेबसाइट पूरी तरह से दुरुस्त है। इसकी जांच-पड़ताल कर ली गई है। परीक्षा परिणाम तैयार करने की कवायद जारी है। इसे शीघ्र ही अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद विधिवत इसकी घोषणा की जाएगी। वैसे बोर्ड की ओर से अभी फाइनल तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। बोर्ड सूत्रों का कहना है कि 15 जून के बाद हर हाल में परिणाम जारी करने की योजना है। बोर्ड की ओर से इसबार टॉपर्स की भी सूची भी जारी की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें JAC 10th Result 2022
- JAC 10th Result डाउनलोड करने के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट www.jacresults.com या www.jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर ही रिजल्ट का लिंक Jharkhand Board 10th Result 2022 दे दिया जाएगा। इस पर क्लिक करना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेड खुलेगा। यहां अपना विवरण दर्ज करने के बाद परिणाम देखा जा सकताहै।
- लिंक पर विवरण में परीक्षार्थी को अपना रोल नंबर और रोल कोड आदि की जानकारी देनी होगी।
- परीक्षार्थी यहां से सीधे अपना परिणाम प्रिंटआउट कर सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।