Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: भाजपा में बस तारीख पर तारीख, कौन होगा झारखंड भाजपा का अगला अध्यक्ष?

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 07:12 PM (IST)

    झारखंड भाजपा में संगठन चुनाव छह महीने से चल रहा है पर मंडल स्तर तक कमेटी घोषित नहीं हो पाई है। फरवरी में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होनी थी लेकिन केंद्रीय नेतृत्व नामों पर सहमत नहीं हो पा रहा। जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए रायशुमारी भी लंबित है। मानसून सत्र से पहले नए अध्यक्ष की संभावना कम है क्योंकि पार्टी राष्ट्रीय चुनावों में व्यस्त है।

    Hero Image
    प्रदेश से लेकर मंडल अध्यक्ष चुनने के लिए भाजपा में बस तारीख पर तारीख

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया पिछले छह महीनों से चल रही है, लेकिन मंडल स्तर तक की कमेटी की घोषणा पार्टी नहीं कर पा रही है। इस साल फरवरी में बाबूलाल मरांडी के उत्तराधिकारी के तौर पर नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने की बात कही गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, महासचिव सुनील बंसल रांची से लेकर दिल्ली तक प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए विमर्श कर चुके हैं, लेकिन संगठन में मनपसंद नेताओं का ऐसा अभाव है कि केंद्रीय नेतृत्व कोई नाम ही तय नहीं कर पा रहा है। जिला अध्यक्ष चुनने के लिए जिस तामझाम के साथ पार्टी ने रायशुमारी कराई, वह भी डिब्बे में ही बंद है।

    प्रदेश संगठन में लंबे समय से काबिज जिन नेताओं के मन में प्रदेश अध्यक्ष बनने के सपने हैं, लेकिन वो कहते घूम रहे हैं कि जो अध्यक्ष बनेगा उसे माला पहनाएंगे। कुल मिलाकर भाजपा में प्रदेश से लेकर जिलाध्यक्ष तक चुनने के लिए तारीख पर तारीख ही दिए जा रहे हैं।

    मानसून सत्र से पहले नए अध्यक्ष की संभावना कम

    राज्य विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ होने वाला है। बाबूलाल मरांडी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ नेता विधायक दल भी हैं। पिछला सत्र भी इसी दोहरी जिम्मेदारी के साथ उन्होंने निभाई थी।

    पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि मानसून सत्र से पहले नया अध्यक्ष मिलने की संभावना नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व उपराष्ट्रपति और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में लगा है।

    राज्य में भाजपा अभी सदस्यता अभियान के आंकड़े ही नहीं जुटा पाई है तो कमेटियों की घोषणा दूर की बात है।