Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: परिवर्तन यात्रा की सफलता से बाबूलाल मरांडी गदगद, कहा- तय है हेमंत सरकार की विदाई

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 10:52 PM (IST)

    भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा ने झारखंड में 4500 किलोमीटर का सफर तय किया है। पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में यात्रा का समापन हो गया है। 16 से 17 लाख लोग इस यात्रा में शामिल हुए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 24 जिलों के 74 विधानसभा में अबतक इस यात्रा का लोगों ने स्वागत किया है।

    Hero Image
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताई परिवर्तन यात्रा की उपलब्धि। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा करीब 4500 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रंडल में यात्रा का समापन हो गया है। 16 से 17 लाख लोग इस यात्रा में शामिल हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को प्रेस वार्ता में कहा कि 24 जिलों के 74 विधानसभा में अबतक इस यात्रा का लोगों ने स्वागत किया है। राज्य की जनता हेमंत सोरेन सरकार को बदलना चाह रही है। परिवर्तन यात्रा में जिस तरह से लोगों का उत्साह दिख रहा है, उससे सरकार की विदाई तय है।

    उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को हजारीबाग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यात्रा का समापन करेंगे। इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

    मरांडी ने कहा कि जिस तरह से बारिश में भींगते हुए लोगों ने इस यात्रा से अपने को जोड़ा है, उसके लिए भाजपा उन्हें धन्यवाद देती है।

    गलतियां बताने पर केस कराती है राज्य सरकार

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब वो राज्य सरकार को उसकी गलतियां बताते हैं तो उनपर केस दर्ज करा दिया जाता है। अब फिर से राज्य सरकार अपने पसंदीदा ठेकेदार को शराब बिक्री का काम देना चाह रही है।

    उन्होंने यह बात पहले ही कह दी है। इसके बाद फिर से केस करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। राज्य को लूट से बचाने के लिए वो अपनी बात कहते रहेंगे।

    उन्होंने मुख्यमंत्री से यह मांग दुहराई कि शराब की बिक्री के लिए अनुज्ञप्ति देने में 20 प्रतिशत कोटा उन गरीब आदिवासी महिलाओं को मिले, जो सड़क किनारे बैठकर शराब बेचती हैं। जनता चुनाव में इसका जवाब देगी और सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।