विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड BJP के संगठन प्रभारी गजेंद्र पटेल पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; आज प्रभारियों के साथ अहम बैठक

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:48 AM (IST)

झारखंड भाजपा के नवनियुक्त संगठन प्रभारी गजेंद्र पटेल, सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह रांची पहुंच गए हैं। वे भगवान बिरसा ...और पढ़ें

HighLights

  1. नवनियुक्त भाजपा संगठन प्रभारी गजेंद्र पटेल, सौरभ सिंह रांची पहुंचे।

  2. बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

  3. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू संग संगठन प्रभारियों की बैठक होगी।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड भाजपा के नवनियुक्त संगठन प्रभारी गजेंद्र पटेल, सह संगठन प्रभारी सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह रांची पहुंच गए हैं। रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से सभी नेता भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू के लिए रवाना हुए। वहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

Gajendra Patel

इसके बाद खूंटी भाजपा कार्यालय में सभी संगठन प्रभारियों का स्वागत किया जाएगा। खूंटी में भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन के बाद सभी लोग रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पूरी कमेटी के साथ दिन में संगठन प्रभारियों की बैठक होगी।

Gajendra Patel

Gajendra Patel

Gajendra Patel

नव नियुक्त संगठन महामंत्री पवन साय भी सभी बैठकों और कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ता और प्रमुख नेताओं संग सोमवार शाम में प्रभारियों के अनौपचारिक मुलाकात का भी कार्यक्रम है। इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान से जुड़े प्रभारियों के साथ भी बैठक की योजना है। 

यह भी पढ़ें- पवन साय बने झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री, सौदान सिंह की वापसी; कर्मवीर सिंह छत्तीसगढ़ स्थानांतरित

यह भी पढ़ें- झारखंड को पर्यटक स्थल बनाना था सुदिव्य सोनू का सपना, पत्नी श्वेता ने अधूरे काम पूरे करने का लिया संकल्प