Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Politics: मिशन विधानसभा के लिए झारखंड BJP को मिलेगा नया 'कमांडर'! वाजपेई के ही पास रहेगा संगठन का जिम्मा

    झारखंड में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने लक्ष्मीकांत वाजपेई को झारखंड का प्रदेश संगठन प्रभारी बनाने के साथ चुनाव प्रभारीभी बनाया था। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जल्द ही नए चुनाव प्रभारी की घोषणा हो सकता है। हालंकि लक्ष्मीकांत वाजपेई संगठन के प्रभारी बने रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि लक्ष्मीकांत वाजपेयी की कार्यकर्ता के बीच अच्छी पकड़ है।

    By Dibyanshu Kumar Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sun, 16 Jun 2024 09:28 AM (IST)
    Hero Image
    विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व से झारखंड भाजपा को मिलेगा नया नेता।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा के चुनाव इस साल के अंत तक होने हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई को ही चुनाव प्रभारी भी बनाया था। अब विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही नए चुनाव प्रभारी की घोषणा हो सकती है। लक्ष्मीकांत वाजपेई संगठन प्रभारी बने रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव में लक्ष्मीकांत वाजपेई ने सभी जिलों का दौरा कर राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं से निजी संबंध बनाया, जिसका फायदा पार्टी को मिला है। पुराने नेता रहे वाजपेई के कार्यकर्ताओं से इस कनेक्ट को भाजपा बरकरार रखना चाहती है। जबकि चुनाव प्रभारी रणनीति तय करने के साथ स्थानीय स्तर पर भाजपा नेताओं के साथ समन्वय करेंगे।

    आमतौर पर भाजपा में संगठन प्रभारी और चुनाव प्रभारी अलग-अलग ही होते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि अगले चार महीने विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण हैं।

    ऐसे में संगठन के लिए लक्ष्मीकांत वाजपेई का नेतृत्व उन्हें कार्यक्रमों से जोड़कर रखेगा। जबकि नए चुनाव प्रभारी के नेतृत्व में झामुमो गठबंधन सरकार से राज्य की सत्ता छिनने की लड़ाई होगी।

    लोकसभा चुनाव में मिली बढ़त को बरकरार रखने की चुनौती

    लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50 विधानसभा सीट पर बढ़त मिली है। पार्टी इस बढ़त को विधानसभा चुनाव में बरकरार रखना चाहेगी। हालांकि विधानसभा के चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी रहते हैं।

    लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर भी भाजपा को वोट मिला था। इसबार भाजपा राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने के नाम पर वोट मांगेगी। इसमें केंद्र में भाजपा सरकार और राज्य में भी इसी पार्टी की सरकार रहने से योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी होती है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today: आ गई बिहार में मानसून की फाइनल डेट, इस तारीख से बारिश के आसार; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    Kaimur News: हाईवे पर चलती कार में अचानक उठने लगा धुआं, बाल-बाल बचे सवार; देखते ही देखते बन गई आग का गोला