Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand: तेजस्वी के रांची दौरे से पहले राजद के झारखंड प्रदेश प्रभारी पहुंचे राजधानी, तैयारियों का लिया जायजा

    By Dilip KumarEdited By: Prateek Jain
    Updated: Fri, 03 Feb 2023 09:07 PM (IST)

    Tejashwi Yadav Ranchi Visit बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को रांची आएंगे। उनके आगमन के पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव पहुंचे।

    Hero Image
    राजद झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर समीक्षा की।

    रांची, राज्य ब्यूरो: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 12 फरवरी को रांची आएंगे। उनके आगमन के पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव पहुंचे। उन्होंने झारखंड डीबडीह स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने राजद के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं अपील की कि वे सभी एकजुटता के साथ तेजस्वी की सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुट जाएं। तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राजद के वरिष्ठ नेता सुभाष प्रसाद यादव को संयोजक बनाया गया है।

    'राजद सुप्रीमो का जनाधर आज भी बरकरार'

    प्रदेश प्रभारी ने पार्टी को पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक मिलजुलकर मजबूत बनाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस तरह से झारखंड में राजद के विधायक, सांसद हुआ करते थे, उसी तरह से आने वाले चुनाव में भी सांसद-विधायक हों। सामाजिक सौहार्द व भाईचारे के विरुद्ध कोई भी शक्ति काम करेगी तो राजद कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

    उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक प्रभारी बनाया जाएगा और सभी की जवाबदेही तय होगी। सभी ईमानदारी पूर्वक अपनी-अपनी जवाबदेही निभाएंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे। संगठन मजबूत होगा तब ही पार्टी के कार्यकर्ता व नेता मजबूत होंगे। उन्होंने बैठक के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का जनाधार झारखंड में आज भी कम नहीं हुआ है। उनकी नीति सिद्धांत को झारखंड के आम लोगों तक पहुंचाना है।

    बैठक में झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर, पूर्व अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, नरेश सिंह, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, मुख्य प्रवक्ता डा. मनोज कुमार, प्रवक्ता अनिता यादव, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, महासचिव कमलेश यादव आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- Amit Shah In Deoghar: 4 फरवरी को देवघर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, दूसरी बार करेंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

    comedy show banner
    comedy show banner