झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर के गणित और विज्ञान का रिजल्ट जारी, 1661 अभ्यर्थी हुए सफल
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का गणित और विज्ञान का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम कक्षा छह से आठ के लिए है जिसमें जिलावार और कोटिवार नतीजे घोषित किए गए हैं। पारा शिक्षक श्रेणी में कई पद खाली रह गए हैं। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार परिणाम में संशोधन हो सकता है।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का अंतिम परिणाम जारी होना शुरू हो गया है।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार को कक्षा छह से आठ के लिए गणित एवं विज्ञान विषय का परिणाम जारी कर दिया। इसमें कुल 1,661 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। इनमें गैर पारा शिक्षक श्रेणी में 1,390 तथा पारा शिक्षक श्रेणी में 271 अभ्यर्थी सम्मिलित हैं।
आयोग ने जिलावार एवं कोटिवार परिणाम जारी किया है। जारी परिणाम के अनुसार, बड़ी संख्या में पद रिक्त रह गए हैं। पारा शिक्षक श्रेणी में तो एक हजार से अधिक पद रिक्त रह गए हैं।
इनमें अधिसंख्य आरक्षित श्रेणी के पद हैं। आयोग ने परिणाम जारी करते हुए कहा है कि डब्ल्यूपी (सी) संख्या 4049/2023, बहादुर महतो एवं अन्य बनाम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एवं अन्य, डब्ल्यूपी (सी) संख्या 5594/2023, डमरूधर साहु एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य तथा डब्ल्यूपी (सी) संख्या 3543/2025, गिरिधर कुमार राउत एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा पारित अंतिम आदेश से उक्त परिणाम में संशोधन संभावित है।
संशोधन के क्रम में सफल अभ्यर्थियों के आवंटित जिला में परिवर्तन हो सकता है। साथ ही विप्लव दत्ता एवं अन्य बनाम राज्य सरकार एवं अन्य मामले में पारित न्यायादेश के आलोक में कतिपय अभ्यर्थियों का परिणाम रिक्ति सहित लंबित रखा गया है।
संबंधित मामले में दायर किए जाने वाली अपील याचिका के आदेश से उक्त परिणाम में भी संशोधन हो सकता है। आयोग के अनुसार, अनिवार्य प्रमाण पत्रों की अनुपलब्धता/अस्पष्टता के आलोक में कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित रखा गया है।
इस संबंध में संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले प्रमाण पत्रों एवं विभागीय मार्गदर्शन के आधार पर परिणाम में संशोधन संभावित है। संशोधन के क्रम में सफल अभ्यर्थियों के आवंटित जिला में परिवर्तन हो सकता है।
किस जिले में कितने अभ्यर्थी सफल गैर पारा शिक्षक श्रेणी
- बोकारो : 61
- चतरा : 76
- देवघर : 77
- धनबाद : 70
- दुमका : 68
- पूर्वी सिंहभूम : 67
- गढ़वा : 44
- गिरिडीह : 152
- गोड्डा : 56
- गुमला : 44
- हजारीबाग : 66
- जामताड़ा : 39
- खूंटी : 31
- कोडरमा : 37
- लातेहार : 31
- लोहरदगा : 17
- पाकुड़ : 33
- पलामू : 134
- रामगढ़ : 19
- रांची : 94
- साहिबगंज : 40
- सरायकेला खरसावां : 57
- सिमडेगा : 21
- पश्चिम सिंहभूम : 56
पारा शिक्षक श्रेणी
- बोकारो : 36
- चतरा : 02 ,
- देवघर : 16
- धनबाद : 34
- दुमका : 12
- पूर्वी सिंहभूम : 21
- गढ़वा : 06
- गिरिडीह : 26
- गोड्डा : 11
- गुमला : 03
- हजारीबाग : 15
- जामताड़ा : 12
- कोडरमा : 05
- लातेहार : 01
- लोहरदगा : 02
- पाकुड़ : 07
- पलामू -08
- रामगढ़ : 07
- रांची : 33
- साहिबगंज : 05
- सरायकेला खरसावां : 08
- पश्चिमी सिंहभूम : 01
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।