झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों के लिए 56 हजार अभ्यर्थी, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट; देखें शेड्यूल
झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच 28 अक्टूबर से शुरू होगी। यह ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।
HighLights
सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।
56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच 28 अक्टूबर से।
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच होगी। इसकी शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी। रांची, हजारीबाग और दुमका में तीन चयन समितियों के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मुख्यालय के महानिरीक्षक ने डीजीपी के निर्देश पर शारीरिक जांच को लेकर जानकारी जारी की है।
रांची, हजारीबाग और दुमका में होगी जांच
शारीरिक जांच के लिए रांची में सबसे अधिक 25,215 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। हजारीबाग में 19,926 और दुमका में 11,163 अभ्यर्थियों की जांच की जाएगी। रांची में यह प्रक्रिया 13 नवंबर तक, हजारीबाग में 7 नवंबर तक और दुमका में 3 नवंबर तक चलेगी।
हर दिन 20 बैच में होगी शारीरिक जांच
चयन समितियों को प्रतिदिन 20 बैच में अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच कराने का निर्देश दिया गया है। हर दिन 20 बैच में 100-100 उम्मीदवारों की शारीरिक जांच कराने का निर्देश दिया गया है। सहायक कारापाल के 84 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 56,304 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- आरआरसी लेवल-1 भर्ती: प्रयागराज में कैटेगरी-वाइज सूची जारी, गैर-सीसीएए बाहर, दूसरी डीवी जल्द
यह भी पढ़ें- कानपुर में होमगार्ड भर्ती की मेडिकल जांच में पैसे लेने का आरोप, दो डॉक्टरों समेत तीन गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- RIMS Recruitment 2026: रिम्स में सीनियर रेजिडेंट के 13 पदों पर भर्ती, 67700 रुपये मिलेगा मूल वेतन
