विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RIMS Recruitment 2026: रिम्स में सीनियर रेजिडेंट के 13 पदों पर भर्ती, 67700 रुपये मिलेगा मूल वेतन

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:00 AM (IST)

राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची में ट्रामा के छह विभागों में सीनियर रेजिडेंट के 13 पदों पर तीन साल के ...और पढ़ें

रांची रिम्स की फाइल फोटो। जागरण

रांची रिम्स की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. रिम्स में सीनियर रेजिडेंट के 13 पदों पर होगी भर्ती।

  2. 17 अक्टूबर को निदेशक कार्यालय में वाक-इन इंटरव्यू।

  3. चयनित डॉक्टरों को 67,700 रुपये मूल वेतन मिलेगा।

जागरण संवाददाता, रांची। राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में ट्रामा के छह विभागों में सीनियर रेजिडेंट के 13 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। नियुक्ति तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों का वाक-इन इंटरव्यू 17 अक्टूबर को रिम्स निदेशक कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

प्रबंधन के अनुसार इमरजेंसी मेडिसिन (ट्रामा), सर्जरी (ट्रामा), हड्डी रोग (ट्रामा), न्यूरोसर्जरी (ट्रामा), रेडियोलाजी (ट्रामा) और क्रिटिकल केयर (ट्रामा) विभागों में नियुक्तियां होंगी। सबसे अधिक तीन-तीन पद हड्डी रोग और रेडियोलाजी विभाग में हैं। सर्जरी और क्रिटिकल केयर में दो-दो, जबकि इमरजेंसी मेडिसिन और न्यूरोसर्जरी में एक-एक पद निर्धारित है।

विभागवार पदों का विवरण

इमरजेंसी मेडिसिन (ट्रामा) : 1 पद

सर्जरी (ट्रामा) : 2 पद

हड्डी रोग (ट्रामा) : 3 पद

न्यूरोसर्जरी (ट्रामा) : 2 पद

रेडियोलॉजी (ट्रामा) : 3 पद

क्रिटिकल केयर (ट्रामा) : 2 पद

वेतन और शैक्षणिक योग्यता

चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतनमान के लेवल-11 के तहत 67,700 रुपये मूल वेतन के साथ नियमानुसार एनपीए दिया जाएगा। आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री के साथ संबंधित स्नातकोत्तर चिकित्सा योग्यता एमडी, एमएस, एमएस (संबंधित विशेषज्ञता), डीएनबी, डीएम या एमसीएच निर्धारित मानदंडों के अनुसार आवश्यक है।

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 50 वर्ष है। विज्ञापन में अन्य आरक्षित वर्गों, दिव्यांग अभ्यर्थियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए भी नियमानुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। महिला अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार तीन वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- झारखंड में समग्र शिक्षा अभियान के 105 पदों पर फिर से नियुक्ति, 56 स्कूल मैनेजरों की भी भर्ती