विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरआरसी लेवल-1 भर्ती: प्रयागराज में कैटेगरी-वाइज सूची जारी, गैर-सीसीएए बाहर, दूसरी डीवी जल्द

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:00 AM (IST)

प्रयागराज में रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की लेवल-एक भर्ती में कट-ऑफ विवाद के बाद अभ्यर्थियों के विरोध के चलते रेलवे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रेलवे लेवल-1 भर्ती में कट-ऑफ विवाद के बाद प्रशासन झुका।

  2. दस्तावेज सत्यापन हेतु 2015 अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई।

  3. अपात्र व गैर-सीसीएए बाहर होंगे, दूसरी डीवी सूची आएगी।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) द्वारा लेवल-एक (सीईएन 08/2024) भर्ती परिणाम व कट-आफ जारी करने के बाद उपजे विवाद में अभ्यर्थियों के लगातार विरोध के आगे रेलवे प्रशासन को झुकना पड़ा है। रेलवे परिसर और प्लेटफार्म पर रात बिताने वाले अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग को मानते हुए आरआरसी ने दस्तावेज सत्यापन (डीवी) व मेडिकल के लिए चयनित 2015 अभ्यर्थियों की विस्तृत कैटेगरी वाइज सूची जारी कर दी है।

दैनिक जागरण ने अभ्यर्थियों का मुद्दा प्रमुखता के साथ प्रकाशित कर इसे शीर्ष अधिकारियों के संज्ञान में लाया, जिस पर गुरुवार को देर शाम नोटिस जारी करने के साथ यह स्पष्ट किया गया है कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान अपात्र व गैर-सीसीएए अभ्यर्थियों को बाहर किया जाएगा और पहली डीवी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वास्तविक पात्र अभ्यर्थियों के लिए दूसरी डीवी सूची जारी की जाएगी। 26 अक्टूबर से 23 नवंबर तक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

लेवल-एक भर्ती में अप्रत्याशित रूप से अधिक कट-आफ जाने से नाराज 100 से अधिक अभ्यर्थी बुधवार को आरआरसी कार्यालय के बाहर डटे रहे। पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद उन्होंने पूरी रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गुजारी, लेकिन सुबह होते ही वे फिर आरआरसी कार्यालय पहुंच गए। अभ्यर्थियों का आरोप था कि एक्ट अप्रेंटिस (सीसीएए) कोटे की सीटों पर 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ रेलवे से अप्रेंटिस करने वाले अभ्यर्थियों के अलावा बाहरी लोगों को दिया गया है, इससे वास्तविक पात्र बाहर हो गए।

कैटेगरी-वाइज ब्रेकअप सूची

  • नान-हारिजांटल (एनएस): 1253 अभ्यर्थी
  • सीसीएए : 400 अभ्यर्थी
  • पूर्व सैनिक : 282 अभ्यर्थी
  • दिव्यांगजन : 80 अभ्यर्थी
  • रिजर्व : पांच पद (कैट व नोटिफिकेशन)

यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन व छिवकी पर लीजिए झाल मुड़ी, पानी पूरी और मिलेट पिज्जा

यह भी पढ़ें- अब AI बताएगा अपराधों की कहानी, तैयार होगा थ्रीडी मॉडल



कैटेगरी वाइज सूची जारी कर दी गई है। सत्यापन में गैर-सीसीएए बाहर होंगे। सत्यापन पूरा होने पर दूसरी डीवी जारी होगी।

-

-डा. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे