विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज जंक्शन व छिवकी पर लीजिए झाल मुड़ी, पानी पूरी और मिलेट पिज्जा

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:50 AM (IST)

प्रयागराज जंक्शन और छिवकी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए अब पारंपरिक मेन्यू से हटकर आधुनिक और सेहतमंद खान-पान के विकल्प ...और पढ़ें

स्टेशन पर अब सेहतमंद और फ्यूजन व्यंजनों के स्वादिष्ट विकल्प। जागरण

स्टेशन पर अब सेहतमंद और फ्यूजन व्यंजनों के स्वादिष्ट विकल्प। जागरण

HighLights

  1. प्रयागराज स्टेशनों पर नए इनोवेटिव कैटरिंग स्टॉल खुले।

  2. यात्रियों को मिलेंगे आधुनिक, सेहतमंद और फ्यूजन व्यंजन।

  3. मिलेट पिज्जा, पानी पूरी, झाल मुड़ी मुख्य आकर्षण।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्टेशन परिसर में अक्सर मिलने वाले समोसे, चाय और पूड़ी-सब्जी के पारंपरिक मेन्यू से आगे बढ़कर अब यात्रियों को आधुनिक, सेहतमंद और फ्यूजन व्यंजनों के लजीज विकल्प मिलेंगे। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल ने यात्रियों की सुविधा और बदलती खान-पान की पसंद को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक और सात/आठ तथा प्रयागराज छिवकी के प्लेटफार्म संख्या तीन/चार पर तीन 'इनोवेटिव केटरिंग' स्टाल शुरू करेगा।

यहां यात्री आटोमैटिक मशीन से स्वच्छता के साथ तैयार ट्रफल पानी पूरी का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके साथ ही बंगाली झाल मुड़ी, चटपटा चना जोर, मसाला कार्न और रोस्टेड चने जैसे हल्के और कुरकुरे स्नैक्स भी सफर के दौरान उपलब्ध रहेंगे। सेहत के प्रति सजग रहने वाले यात्रियों के लिए खास तौर पर 'श्रीअन्न' (मिलेट्स) आधारित व्यंजन पेश किए जा रहे हैं, जिनमें रागी पिज्जा, ज्वार मोमोज, बाजरा खिचड़ी और मिलेट क्रस्ट पिज्जा शामिल हैं।

वहीं जो यात्री पारंपरिक क्षेत्रीय जायके के शौकीन हैं, वे बाटी चोखा के नए प्रयोगों जैसे बाटी चोखा पिज्जा, बाटी चोखा पराठा और पकौड़ों का स्वाद ले सकेंगे। साथ ही पनीर टिक्का और कोरियन किमची जैसे फ्यूजन मोमोज युवाओं को खूब लुभाएंगे।

यह भी पढ़ें- अब AI बताएगा अपराधों की कहानी, तैयार होगा थ्रीडी मॉडल

इस नई पहल से स्टेशन पर यात्रियों को न सिर्फ अपनी पसंद के मुताबिक विविध खान-पान के विकल्प मिलेंगे, बल्कि साफ-सुथरे और हाइजीनिक तरीके से तैयार गुणवत्तापूर्ण भोजन भी उनकी यात्रा को और अधिक सुखद बनाएगा।

यह भी पढ़ें- राम वन गमन मार्ग में आई दरारों पर एक्सईएन हो चुके हैं निलंबित, एसई को चेतावनी