JPSC-JSSC मामले में सदन में विपक्ष का हंगामा, सत्तापक्ष भी हुआ हमलावर
जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में भाजपा की अगुवाई में एनडीए विधायकों ने झारखंड विधानसभा में हंगामा किया, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

जेपीएससी-जेएसएससी गड़बड़ियों पर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा।
राज्य ब्यूरो, रांची। जेपीएससी एवं जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में भाजपा की अगुआई में एनडीए के विधायकों ने सदन में हंगामा किया। सभी विवादित परीक्षाओं की अदालत की निगरानी में सीबीआइ जांच की मांग को लेकर विधायकों ने आसन के समक्ष पहुंचकर मुख्यमंत्री एवं सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
सत्ता पक्ष ने भी भाजपा को पुराना इतिहास खंगालने की नसीहत देते हुए सवाल उठाया कि जेपीएससी की पहली एवं दूसरी सिविल सेवा परीक्षाओं पर उनके विधायक क्यों नहीं कुछ बोल रहे हैं। विपक्ष के हंगामा के कारण सदन की कार्यवाही पूरी तरह बाधित रही।
हंगामे के बीच ही वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश कराया गया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 8,399 करोड़ 31 लाख 11 हजार रुपये का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। इसपर सोमवार को चर्चा होगी। विपक्ष के हंगामा के कारण स्पीकर ने समय से पहले ही सदन की कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी तथा जेएसएससी की सभी विवादित परीक्षाओं को रद करने तथा अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग उठाई।
इसपर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि पहली और दूसरी सिविल सेवा परीक्षा में क्या हुआ, विपक्ष को यह भी बताना चाहिए। इस बीच स्पीकर ने सवाल लेने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा विधायक बैनर का जैकेट पहने प्रदर्शन करते हुए आसन के पास पहुंच गए।
भाजपा विधायक ने नारेबाजी करते हुए सरकार से गद्दी छोड़ने की मांग की। स्पीकर ने हंगामा के बीच विधायकों के दो प्रश्नों पर सरकार का जवाब लिया, अंत में उन्हें सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही फिर से 12.33 बजे शुरू हुई तो विपक्ष का वही रवैया रहा। अंत में सदन की कार्यवाही दोबारा स्थगित कर दी गई।
पहली बार सदन में एसएलबीसी की रिपोर्ट पेश
सदन में पहली बार राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की रिपोर्ट रखी गई। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने यह रिपोर्ट पटल पर रखते हुए कहा कि इससे बैंकर्स की गतिविधियों की जानकारी सदस्यों को भी मिल पाएगी।
'अब कोई समझौता नहीं', बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी और जेएसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि सहायक आचार्य, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही, पीजीटी और जेपीएससी की 11वीं, 13वीं व 14वीं परीक्षा तक लगभग हर भर्ती परीक्षा पर सवाल उठे हैं।
हेमंत सरकार में पिछले दिनों जितनी भी प्रतियोगी परीक्षाएं हुई हैं, लगभग हर परीक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं चाहे सहायक आचार्य, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही, PGT हो या JPSC की 11वीं, 13वीं और अब 14वीं परीक्षा।
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 7, 2026
आज छात्र-नौजवान बारिश में सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी आवाज सुननी… pic.twitter.com/mgXSwWVB8S
उन्होंने कहा कि बारिश के बीच छात्र-नौजवान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं, इसलिए सरकार को उनकी आवाज सुननी चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने संदिग्ध परीक्षाओं को रद्द कर पूरे मामले की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच कराने की मांग की। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, "अब कोई समझौता नहीं, क्योंकि यह सिर्फ छात्रों का नहीं, पूरे झारखंड के भविष्य का सवाल है।"
JPSC आंदोलन पर भानु प्रताप शाही बोले- छात्र कांग्रेस के बहकावे में न आएं
जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच भवनाथपुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता छात्र आंदोलन को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
का जी @RahulGandhi और @IrfanAnsariMLA जी छात्र आंदोलन को क्यों गुमराह कर रहे हो ? हिम्मत है तो राहुल गांधी जी को को बोलो की PM के गेट की तरह CM के गेट पर आकर बैठें ..
— Bhanu Pratap Shahi (@ShahiPratap) August 7, 2026
छात्रों से आग्रह है सावधान ‼️ सतर्क रहें ‼️ कांग्रेसी दलाल आपके आंदोलन को खराब करने में लग गए हैं .. #JPSC… pic.twitter.com/l1traOacyd
अपनी पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी और मंत्री इरफान अंसारी का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हिम्मत है तो राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने की तरह मुख्यमंत्री आवास के बाहर आकर बैठने के लिए कहें। साथ ही उन्होंने आंदोलनरत छात्रों से सतर्क रहने की अपील करते हुए दावा किया कि कुछ लोग उनके आंदोलन को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
अमर बाउरी बोले- हर मुद्दे पर ज्ञान देने वाले सुप्रियो भट्टाचार्य का जेपीएससी मामले में माइक म्यूट
14वीं जेपीएससी को लेकर छात्र आंदोलन पर है, राजनीतिक रूप से छात्रों के पक्ष में खड़ी भाजपा जेएमएम सरकार को घेरने में लगी है। भाजपा नेता अमर बाउरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए जेपीएससी विवाद को लेकर जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य पर तंज कसा है।
हर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस, हर मुद्दे पर ज्ञान…
— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) August 7, 2026
लेकिन JPSC आते ही सुप्रियो जी का माइक MUTE! 🎙️🔇
तस्वीर उस समय की है, जब डॉ. अजीता भट्टाचार्य जी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी द्वारा JPSC का सदस्य नियुक्त किए जाने पर, अपने पति सुप्रियो भट्टाचार्य जी के साथ मुख्यमंत्री साहब को धन्यवाद… pic.twitter.com/qZmxex9wyx
उन्होंने कहा है कि किसी भी मुद्दे पर हर शाम प्रेसवार्ता करने वाले सुप्रियो भाट्टाचार्य जेपीएससी नियुक्ति में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों के आंदोलन पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। इस मुद्दे पर उनका माइक म्यूट हो गया है। क्योंकि वह हर शाम किसी न किसी मुद्दे पर प्रेसवार्ता करते रहते हैं।
इस पोस्ट में उन्होंने एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें सीएम हेमंत सोरेन और सुप्रियो के साथ उनकी पत्नी डा. अजीता भट्टाचार्य भी मौजूद हैं, जो वर्तमान जेपीएससी की सदस्य हैं।
यह भी पढ़ें- रांची प्रोटेस्टः अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो छात्रों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
यह भी पढ़ें- सुप्रियो भट्टाचार्य की वाइफ का फोटो शेयर करते हुए भाजपा नेता अमर बाउरी का तंज, जेपीएससी मामले में माइक म्यूट क्यों
यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC प्रोटेस्ट पर निशिकांत दुबे का बड़ा एलान, बोले- 13 अगस्त तक फैसला नहीं हुआ तो छात्रों संग करूंगा अनशन
यह भी पढ़ें- झारखंड में मानसून सत्र के दूसरे दिन भी JPSC-JSSC पर हंगामा, भाजपा ने की CBI जांच की मांग
यह भी पढ़ें- 'नौकरी के दुश्मन इस्तीफा दो...', गले में पट्टा डालकर झारखंड विधानसभा परिसर में उतरे बीजेपी विधायक
यह भी पढ़ें- 'तू आंदोलन में डटा रह... तेरे खाने की चिंता हमारी', रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट में दिख रही दोस्ती की ऐसी मिसाल
यह भी पढ़ें- ‘हम छोटे भाइयों की मदद करने आए हैं’, जयपाल मुंडा स्टेडियम में SDO ने JPSC अभ्यर्थियों से की बात
