झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 15 नवंबर को झारखंड बंद का किया आह्वान
Jharkhand Bandh Hindi News Hindi Samachar झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने राज्य के सभी जिलों में 3 सितंबर को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया है। मोर्चा की आज हुई बैठक में सभी जिला प्रभारियों की घोषणा की गई।
रांची, जासं। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 3 सितंबर को मशाल जुलूस व 15 नवंबर को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया है। सोमवार को केंद्रीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य सरकार से झारखंड आंदोनकारियों के लिए विशेष सत्र की मांग की गई है। इसके अलावा जिला प्रभारियों की घोषणा की गई है।
बताया गया कि झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, पहचान, पेंशन व नियोजन के सवाल को लेकर तीन सितंबर 2021 को राज्य के सभी जिलाें में मशाल जुलूस निकालने व राज्य के स्थापना दिवस पर 15 नवंबर 2021 को संपूर्ण झारखंड बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस बंद में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने व सभी आकस्मिक सेवाएं मुक्त रहेंगी।
बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। उतरी छोटनगपुर प्रमंडल के धनबाद का प्रभारी संतोष सहाय, राजू महतो व डा. वीरेंद्र कुमार सिंह, बोकारो जिला का राजू महतो, संतोष सहाय, सत्यदेव राय, रामगढ़ में आरके मेहता व राजू महतो, हजारीबाग में संतोष सहाय व सत्यदेव राय, चतरा में राशिद खान व सूरज देव भगत, कोडरमा के राजकमल महतो व रूपलाल महतो, गिरिडीह में राजकिशोर मेहता, डा. वीरेंद्र कुमार सिंह व अनिल वर्णवाल, संथाल परगना प्रमंडल के दुमका में किशोर किस्कू व रूसी सोरेन, साहिबगंज में रामजी भगत व प्रफुल्ल तत्वा, पाकुड़ में जर्मन बासकी व मेरी टुडू को प्रभारी बनाया गया।
गोड्डा में प्रफुल्ल तत्वा व मेरी टुडू, देवघर में जर्मन बासकी व पुष्कर महतो, जामताड़ा के आजम अहमद व सर्जन हंसदा, दक्षिणी छोटनागपुर के रांची में अजीत मिंज व अश्विनी कुजुर, खूंटी में राजू महतो व अश्विनी कुजुर, गुमला में अश्विनी कुजूर व आजम अहमद, सिमडेगा के गैब्रिएल खाखा व राजू महतो, लोहरदगा के राजू महतो व आजम अहमद, पलामू प्रमंडल में मेदिनीनगर के सूरज देव भगत व अरुण पांडेय, गढ़वा में कामेश्वर पांडेय व सूरज देव भगत, लातेहार में पुष्कर महतो व कामेश्वर पांडेय, कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां में पुष्कर महतो तथा पश्चिमी सिंहभूम में सरोजनी कच्छप व राजू महतो को प्रभारी मनोनीत किया गया है।
बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलकारी जर्मन बास्की, अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो, संचालन अश्विनी कुजुर व पुष्कर महतो तथा धन्यवाद ज्ञापन कुमोद कुमार वर्मा ने किया। मौके पर रंजीत बाड़ा, सुखदेव हेमरोम, रूसी लाल मरांडी, दिवाकर साहू, विनीता खलखो, मोनिका देवी, श्याम सुंदर साहू, रंजीत उरांव, किंकर चौहान, पंकज मंडल, मनोज पासवान, अमर तिग्गा सहित अन्य उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।