Jharkhand Politics: झारखंड में कम नहीं होने देंगे एक भी मतदाता, विफल करेंगें भाजपा की साजिश JMM
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने झारखंड में शुरू होने जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार की तरह झारखंड में एक भी मतदाता को कम नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा अपनी हताशा में संवैधानिक पदों को निशाना बना रही है।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने झारखंड में शुरू होने जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार की तरह झारखंड में एक भी मतदाता को कम नहीं होने दिया जाएगा।
सुप्रियो ने आरोप लगाया कि कोर्ट में ईडी की नाकामी के बाद भाजपा अब इलेक्शन कमीशन के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है, जिसे विफल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हताशा में संवैधानिक पदों को निशाना बना रही है, क्योंकि उसे बिहार, बंगाल और यूपी में हार का डर है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को संसदीय इतिहास की अभूतपूर्व घटना करार देते हुए कहा कि धनखड़ को दो साल पहले इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।
संसद सत्र की कार्यवाही में विपक्ष को संरक्षण देने और आपरेशन सिंदूर व सेना के पराक्रम जैसे मुद्दों को चर्चा में शामिल न करने से धनखड़ नाराज थे।
सुप्रियो ने दावा किया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संसदीय परंपराओं का उल्लंघन करते हुए सदन में बातों को रिकार्ड नहीं करने को कहा।
धनखड़ किसानों के हितैषी थे और किसान बिल के विरोधी रहे। उनकी अनुपस्थिति में उपसभापति हरिवंश ने रातों-रात बिल पास करवाए।
लेकिन अंततः सरकार को इन्हें वापस लेना पड़ा। धनखड़ ने भाजपा के इशारे पर विपक्षी सांसदों को निलंबित किया, फिर भी उन्हें नहीं बख्शा गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।