JEE Mains Exam Date 2022: NTA का बड़ा फैसला... जेईई मेंस परीक्षा में अहम बदलाव @jeemain.nta.nic.in
JEE Mains 2022 Latest News पहले सत्र में 21 अप्रैल से 4 मई तक होने वाले जेईई मेंस 2022 परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने बड़ा फैसला किया है। छात्र अब इस परीक्षा के लिए 5 अप्रैल तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। jeemain.nta.nic.in

रांची, जेएनएन। JEE Mains NTA, JEE Mains 2022 Latest News जेईई मेन्स परीक्षा 21, 24, 25, 29 अप्रैल और 1 व 4 मई 2022 को आयोजित होने वाली है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीईई) मुख्य 2022 पंजीकरण की समय सीमा को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा शुक्रवार, 01 अप्रैल को बढ़ाया गया है। इससे पहले, जेईई मेंस 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 थी।
जेईई मेंस 2022 परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बड़ा फैसला किया है। पहले सत्र में 21 अप्रैल से 4 मई तक ली जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेंस 2022 के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2022 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार पहले 31 मार्च तक अपना आवेदन, रजिस्ट्रेशन कर सकते थे। जेईई मेन 2022 सत्र 1 के लिए आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के साथ ही एनटीए ने जेईई मेंस के लिए परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जेईई मेंस शुल्क का भुगतान करने का विंडो 5 अप्रैल को 11:50 बजे तक खुला रहेगा। आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया रात 9:50 बजे बंद हो जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक नोटिस जारी कर जेईई मेन पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाने के बारे में सूचित किया है।
जेईई मेन्स 2022 महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन करने की अंतिम तिथि (नई) : 5 अप्रैल 2022 रात 9:50 बजे तक
- शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 5 अप्रैल 2022 रात 11:50 बजे तक
- जेईई मेन्स अप्रैल सत्र : 21, 24, 25, 29 अप्रैल और 1 और 4 मई 2022
जेईई मेंस 2022 एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें?
जेईई मेन 2022 आवेदन पत्र ऑनलाइन भरते समय, आवेदकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि पंजीकरण फॉर्म को संशोधित करने और संपादित करने के लिए सुधार विंडो उपलब्ध नहीं होगी। जो इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं, वे jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म कैसे भरें, यह जानने के लिए यहां पूरी प्रकिया देखें।
- स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2 - होमपेज पर जेईई मेन 2022 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3 - आवश्यक विवरण दर्ज करें और पंजीकरण करें।
- चरण 4 - एक बार लॉग इन करने के बाद आवेदन पत्र भरें।
- चरण 5 - दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- चरण 6 - अब, सबमिट बटन पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
जेईई मेंस 2022 परीक्षा, परीक्षा केंद्र शहर और प्रवेश पत्र
प्रवासी भारतीयों की मांग पर इस बार जेईई मेन 2022 सत्र 1 परीक्षा के लिए 13 मौजूदा शहरों के अलावा कुल 12 नए विदेशी शहरों को भी जोड़ा गया है। एनटीए अप्रैल 2022 के दूसरे सप्ताह में सत्र 1 परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी करेगा। एनटीए के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड जेईई मेन की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे, जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए डाउनलोड करना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।