Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Mains 2021 Topper: झारखंड का साकेत झा देशभर में टॉप, यहां देखें JEE Mains 2021 Results

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Tue, 09 Mar 2021 03:56 PM (IST)

    JEE Mains 2021 Topper Jharkhand News JEE Mains 2021 Results Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank आइआइटी में एडमिशन को उत्‍सुक छात्रों का इंतजार खत्‍म हुआ। जेइ ...और पढ़ें

    Hero Image
    JEE Mains 2021 Topper, Jharkhand News, JEE Main 2021 Result: जेइइ मेंस का रिजल्‍ट सोमवार को जारी कर दिया गया।

    रांची, जेएनएन। Jharkhand News, JEE Mains 2021 Topper, JEE Mains 2021 Results, Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank जेइइ मेंस का रिजल्‍ट सोमवार शाम को जारी कर दिया गया। बोकारो, झारखंड का छात्र साकेत झा सफल छात्रों में शामिल है। साकेत ने 100 परसेंटाइल लाकर देशभर के टॉप 6 छात्रों में अपनी जगह बनाई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा फरवरी सत्र की इस महत्‍वपूर्ण परीक्षा में सफल छात्रों में खुशी की लहर देखी गई। परीक्षा का रिजल्‍ट एनटीए के आधिकारिका वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देखा जा सकता है। आइआइटी में एडमिशन के लिए जेइइ एडवांस की तैयारी में जुटे छात्रों का इंतजार खत्‍म हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- प्रिय छात्रों जेईई (मुख्य) फरवरी सत्र 2021 के परिणाम सामने आ गए हैं। सफल छात्रों को बधाई। पिछले साल तक, परीक्षा केवल 3 भाषाओं में होती थी, लेकिन इस बार परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी और परिणाम 10 दिनों में घोषित किए गए हैं। यह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की बड़ी उपलब्धि है।

    जेईई मेन में बोकारो के साकेत झा ने रचा इतिहास

    झारखंड, बोकारो का छात्र साकेत झा देशभर में टॉप 6 में शामिल हुआ है। राज्य संपोषित उच्च विद्यालय टांड़ बालीडीह के प्राचार्य संजय कुमार झा के पुत्र साकेत झा ने जेईई मेन की परीक्षा में 100 परसेंटाइल स्कोर प्राप्त कर इतिहास रच डाला। दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के पूर्व छात्र साकेत ने कठिन परिश्रम, धैर्य व लगन की बदौलत यह कारनामा कर दिखाया। कड़ी मेहनत से इसने मंजिल की ओर कदम आगे बढ़ाया। कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा हासिल करते हुए इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है।

    बेहतर प्रदर्शन के आधार पर निश्शुल्क कोचिंग की सुविधा

    साकेत झा के पिता संजय कुमार झा बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर एक में रहते हैं। वे सरकारी विद्यालय में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। माता सुनीता झा गृहिणी हैं। साकेत ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से कक्षा एक से आठवीं तक की शिक्षा ग्रहण की। इसने कक्षा पांच व आठवीं में आर्यभट्ट मैथेमेटिक प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया था। इसने रिजनल मैथेमेटिक ओलंपियाड में भी सफलता हासिल की। साकेत इंजीनियर बनना चाहता है। इसलिए वह कोटा में इंजीनियरिंग की कोचिंग करना चाहता था। इसने एलेन इंस्टीच्यूट की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा दी। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर संस्थान की ओर से इसे कक्षा नौवीं से बारहवीं तक निश्शुल्क शिक्षा, आवास, भोजन व कोचिंग की सुविधा प्रदान की। संस्थान की ओर से कक्षा नौ में इसका दाखिला दिशा डेल्फी पब्लिक स्कूल कोटा में कराया गया।

    साकेत झा ने जेईई मेन में प्राप्त किया 100 परसेंटाइल स्कोर

    साकेत झा ने मैट्रिक की परीक्षा 94 फीसद अंक से उत्तीर्ण की। साकेत 2021 में आईएससी की बोर्ड परीक्षा में शामिल होगा। इसके पहले ही जेईई मेन में इसने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल कर झारखंड, बोकारो का मान बढ़ाया। साकेत ने कहा कि माता-पिता ने खास ख्याल रखा। हर कदम पर साथ दिया। उसने मोबाइल व इंटरनेट से दूरी बनाई। कोरोना काल में बोकारो आकर ऑनलाइन शिक्षा हासिल किया। संस्थान के शिक्षकों ने शंका का समाधान किया। बेहतर तरीके से ऑनलाइन शिक्षा दी। कहा कि बहन शिप्रा श्री कोल इंडिया, आसनसोल में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। पारुल श्री रिम्स रांची में एमबीमीएस एवं आकांक्षा झा बीआइटी सिंदरी से बीटेक की पढ़ाई कर रही हैं। वह सबसे छोटा है। बहनों से जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। उसे क्रिकेट से लगाव है। उसने सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन व शिक्षकों को दिया।

    जमशेदपुर का यश बना टॉपर, मिला 99.95 परसेंटाइल

    जेईई मेन प्रथम का परीक्षा परिणाम सोमवार की रात को एनटीए ने जारी कर दिया। अभी यह परीक्षा चार बार होगी। चौथे चरण की परीक्षा के बाद जेईई मेन का फाइनल स्कोर जारी होगा। जेईई मेन की प्रथम परीक्षा में शहर से 6 हजार छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें सभी छात्रों को परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। शहर के यश कुमार ने 99.956 परसेंटाइल प्राप्त कर झारखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

    यह छात्र कार्मेल जूनियर कॉलेज सोनारी छात्र है। इसके अलावा समीर आनंद को 99.83, एकेश्वर आदित्य को 99.7092, गोलमुरी के हर्ष कुमार सिंह को 99.2920 परसेंटाइल तथा जीत व्यास को 99.5921 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। इसमें से हर्ष कुमार सिंह ने कहा कि वह जेईई मेन की चारों पारीक्षा देगा। छात्रों ने कहा कि वे सभी फाइनल स्कोर का इंतजार करेंगे इसके बाद ही कोई निर्णय लेंगे।

    97 परसेंटाइल लाने वाले एडवांस के लिए होंगे क्वालीफाइ

    इंजीनियरिंग की परीक्षा की तैयारी करवा रहे नारायणा आइआइटी/मेडिकल के संचालक श्याम भूषण सिंह ने कहा कि जेईई मेन की प्रथम परीक्षा में जिन छात्रों ने 97 परसेंटाइल प्राप्त कर लिया है, वे एडवांस के लिए क्वालीफाइ हो जाएंगे। इसके अलावा जिन्हें 99 से उपर परसेंटाइल प्राप्त हो गया है उन्हें एनआइटी में दाखिला मिल जाएगा। हालांकि सभी छात्र अंतिम परीक्षा परिणाम के बाद जारी स्कोर का इंतजार करेंगे। उनके संस्थान से 30 से अधिक छात्रों को 99 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है।

    आईआईटी जेईई 2021 की मेन्स परीक्षा में झारखंड के छात्रों का परचम लहराया

    रिशभ अरिजीत 99.8113410 परसेंटाईल  के साथ ब्रदर्स एकेडमी टॉपर बना है। रिशभ ने अपनी सफलता का श्रेय ऐकेडमी के अनुशासित शैक्षणिक परिवेश और शिक्षकों के छात्रों के प्रति समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन ने ही हमें सफलता की राह पर ला खड़ा किया है।  सारगर्भित शिक्षण, शिक्षकों का दिशा निर्देश, उच्चस्तरीय पाठ्यसामग्री, क्विज-टेस्ट संचालन और इनका विश्लेषणात्मक मूल्यांकन, संस्थान का उद्देश्य के प्रति समर्पण बहुत उच्च कोटि का है।  सिलेबस की समाप्ति के बाद ऐकेडमी द्वारा संचालित टेस्ट सीरिज बैट्स ने हमारे डर को पूरी तरह समाप्त कर दिया और आईआईटी की परीक्षा में भी हम पूरी तरह संतुलित और सहज थे।

    संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, प्रेम प्रसून और शुभेन्दु शेखर ने कहा कि एक बार फिर हमारे छात्रों की सफलता ने ऐकेडमी का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आईआईटी एडवांस परीक्षा में भी इन छात्रों से विशिष्ट प्रदर्श अपेक्षित है क्यों कि बच्चों ने पूरे वर्ष जी तोड़ मेहनत कर अपनी क्षमता को निखारा है।सफलता परीक्षा के दिन नहीं बल्कि तैयारी के दौरान गढ़ी जाती है। निदेशकों ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुऐ आगामी परीक्षाओं के लिये उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    सफल छात्रों के अभिभावकों ने भी ब्रदर्स एकेडमी के शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एकेडमी के शिक्षकों के सतत परिश्रम ने इन बच्चों को ज्ञान और ऊर्जा से भरे मार्ग की दिशा दिखाई और बच्चों के सघन स्वाध्याय का परिणाम आशाजनक रहा।