JEE Advanced Result 2023: जेईई एडवांस में आयुष कुमार सिंह ने लहराया परचम, AIR-94 के साथ बने स्टेट टॉपर
JEE Advanced Result 2023 जेईई एडवांस में लोहरदगा के आयुष कुमार सिंह ऑल इंडिया रैंक 94 के साथ झारखंड स्टेट टॉपर बने हैं। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों माता पिता और सहपाठियों को दिया है। आयुष अब आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं।

जागरण संवाददाता, रांची: जेईई एडवांस में एलए गार्डेन हाईस्कूल रांची के छात्र आयुष कुमार सिंह ऑल इंडिया रैंक 94 के साथ झारखंड स्टेट टॉपर बने हैं। इससे पहले जेईई मेंस के फेज 1 और 2 में 99.99 परसेंटाइल के साथ लगातार दो बार झारखंड टॉपर का भी गौरव हासिल किया था। जेईई एडवांस के रिजल्ट के साथ एक बार फिर से पूरे राज्य में अपना परचम लहराया है।
आयुष की इस उपलब्धि से उनके माता पिता बेहद खुश हैं। आयुष को बोर्ड में 95 प्रतिशत अंक मिले थे और वो विद्यालय टॉपर भी थे। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता पिता और सहपाठियों को दिया है। आयुष अब आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं।
मूल रुप से लोहरदगा के आयुष कुमार सिंह को जेईई एडवांस की परीक्षा में झारखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल हुआ है। आयुष कुमार सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 94 हासिल किया है। जेईई एडवांस 2023 का परीक्षा परिणाम आते ही जेवीएम श्यामली स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई।
जानकारी अनुसार, स्कूल के 20 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जेईई मेंस में थर्ड स्टेट टॉपर बनने वाले साबिल अहमद ने जेईई एडवांस में फिर से अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए ऑल इंडिया 188 रैंक लाकर स्कूल के टॉपर और सेकेंड स्टेट टॉपर बनने का श्रेय प्राप्त किया है। वहीं डीपीएस रांची की छात्रा धृति बर्णवाल ऑल इंडिया रैंक 544 के साथ स्टेट टॉपर (गर्ल्स) बनी हैं।
रांची में रहकर कर रहा था पढ़ाई
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के संजय गांधी पथ के रहने वाला आयुष कुमार सिंह ने कठोर परिश्रम और लक्ष्य निर्धारण के बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। आयुष को जेईई मेंस में 99.9956916 परसेंटाइल प्राप्त हुए थे। इसके बाद आयुष ने जेईई एडवांस की तैयारी शुरू कर दी थी। इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा में आयुष कुमार सिंह ने झारखंड टॉपर बनकर अपने माता पिता व गुरुजनों को गौरवान्वित कर दिया है। आयुष की सफलता पर स्वजन काफी खुश हैं।
आयुष के पिता रवि भूषण सिंह हिंडाल्को कंपनी के लोहरदगा रेलवे साइडिंग स्थित अनलोडिंग स्टेशन में साइडिंग इंचार्ज हैं। जबकि मां नीलिमा देवी शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका हैं। आयुष शुरू से ही अपनी पढ़ाई को लेकर काफी ज्यादा गंभीर रहा है।
उसने इन लोहरदगा एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल से उत्कृष्ट अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जबकि उसने 11वीं और 12वीं की परीक्षा एलए गार्डन रांची से उतीर्ण की है। आयुष की सफलता से पूरा परिवार काफी खुश है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आइआइटी मेंस एग्जाम के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में आयुष ने सफल होकर अपने सपने को पूरा किया है।
जेईई एडवांस 2023 में डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन
डीपीएस रांची के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा शक्ति के बल पर जेईई एडवांस 2023 में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन कर अपनी योग्यता साबित की है। इस अवसर पर किसलय ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 519 रैंक के साथ स्कूल टॉपर बने एवं विद्यालय का नाम रौशन किया।
इसी के साथ जिन विद्यार्थियों ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है, उनमें धृति बरनवाल (एआईआर 544), निशांत रंजन (एआईआर 627), आर्यन कुमार सिंह (एआईआर 1294), अपूर्वा ओजस्वी (एआईआर 1357), प्रतीक रतन (एआईआर 1382), अर्णव प्रतिव (एआईआर 2554), अक्षित अभिनव कुजूर (एआईआर 2983), इशिता बेदी (एआईआर 3315) और जय कुमार (एआईआर 3612) शामिल है।
इसके साथ ही अक्षित अभिनव कुजूर ने एसटी रैंक 22 हासिल किया एवं एलेक्स सिंह ने एसटी रैंक-59 प्राप्त किया है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्राचार्य डा राम सिंह हर्षित एवं अभिभूत दिखे। उन्होंने छात्रों के साथ इस बेशकीमती पल को साझा किया और विद्यार्थियों के सराहनीय प्रदर्शन के लिए उनके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई दी है।
जेवीएम श्यामली के साबिल अहमद बने रांची के सेकेंड स्टेट टॉपर
जेईई एडवांस 2023 का परीक्षा परिणाम आते ही जेवीएम श्यामली स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी अनुसार स्कूल के 20 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जेईई मेंस में थर्ड स्टेट टॉपर बनने वाले साबिल अहमद ने जेईई एडवांस में पुन: अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए ऑल इंडिया 188 रैंक लाकर स्कूल के टॉपर और सेकेंड स्टेट टॉपर बनने का श्रेय प्राप्त किया है।
स्कूल के तुषारांशु पांडेय ने ऑल इंडिया रैंक 1542, हर्षित ने 2754 रैंक, सिद्धार्थ शर्मा ने 3284 रैंक और आशुतोष सिंह ने 3307 रैंक लाकर स्कूल में दूसरा, तीसरा, चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं टाप 20 छात्रों में आयुष वर्मा ने 5483 रैंक, दीपांशु अमिताभ ने 5793 रैंक, वैभव राज ने 7447 रैंक, अंशचंद्रा ने 9071 रैंक, आशीष रंजन ने 9209 रैंक, पलक चौधरी ने 9366 रैंक, शाश्वत मंडल ने 9626 रैंक, निशांत मौर्य ने 13010 रैंक, मयंक झा ने 13784 रैंक, आयुषी मिश्रा ने 14259 रैंक, हर्ष मंगल ने 16351 रैंक, अभिषेक साहु ने 21129 रैंक, आदित्य पंडित ने 24189 रैंक और भानू प्रताप सिंह देव ने 25781 रैंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है।
प्राचार्य समरजीत जाना ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जेईई एडवांस का परीक्षा परिणाम देश में प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेश के लिए उनकी योग्यता निर्धारित करता है। विद्यालय की सफलता छात्रों द्वारा की गई तैयारी, कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच, योग्य शिक्षकों का मार्गदर्शन, अभिभावकों का सहयोग और योजनाबद्ध तरीके से काम करने का प्रतिफल है।
जेईई एडवांस में डीएवी हेहल के 7 होनहारों ने दिखाया दम
डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल के 7 होनहार छात्रों ने जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। जिसमें अभिनव श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 4228 ,निलेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 9342 एवं कैटेगरी रैंक 2122, प्रभात कुमार साहू ने कैटेगरी रैंक 2966, मयंक ने कैटेगरी रैंक 7993, सशक्त केशरी ने कैटेगरी रैंक 7461, अभिज्ञान चौहान ने ऑल इंडिया रैंक 24284 एवं अभिज्ञान श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 25758 प्राप्त करते हुए देश के प्रतिष्ठित संस्थान आइआइटी में प्रवेश के द्वार अपनी मेहनत, परिश्रम और माता पिता, शिक्षकों के आशीर्वाद से खोल लिए हैं।
सफल विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों व विद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए अपनी सफलता को अभिभावकों और शिक्षकों को समर्पित किया है। उनका मानना है कि डीएवी संस्था उनकी पढ़ाई के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।