Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JEE Advanced 2022: डीपीएस रांची के सूर्यांश सृजन 51वीं रैंक के साथ बने झारखंड टापर

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2022 10:39 PM (IST)

    JEE Advanced 2022 दो छात्र टाप 100 में शामिल। आदित्य प्रकाश 70वीं रैंक पर। राज्य के चार छात्रों ने एआइआर 500 में बनाई जगह। डीपीएस रांची के आदित्य प्रकाश भुवनेश्वर जोन के टाप पांच छात्रों में शामिल। समृद्धि सहाय आल इंडिया रैंक 1901 के साथ बनी रांची सिटी गल्र्स टापर।

    Hero Image
    JEE Advanced 2022: झारखंड टापर सूर्यांश अपने माता पिता व बहन के साथ।

    रांची, जागरण संवाददाता। डीपीएस रांची के सूर्यांश सृजन जेईई एडवांस में आल इंडिया रैंक 51 प्राप्त कर राज्य टापर बने हैं। उनकी सफलता पर दिल्ली पब्लिक स्कूल रांची के प्राचार्य ने शुभकामना संदेश व बधाई दी है। वहीं सूर्यांश के पिता डा. सुशील कुमार सिंह व माता सुनीता कुमारी ने भी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सूर्यांश के पिता ने कहा कि बचपन से ही वह इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता था। इसलिए सूर्यांश को उसी पैटर्न पर तैयार किया गया। उचित माहौल दिया गया ताकि उसके सपनों को पंख लग सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदित्य प्रकाश भुवनेश्वर जोन के टाप फाइव में शामिल

    डीपीएस रांची के प्राचार्य डा राम सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेधा शक्ति के दम पर जेईई एडवांस 2022 में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन कर अपनी योग्यता साबित की है। सूर्यांश सृजन ने 51 रैंक के साथ राज्य टापर बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बता दें कि डीपीएस रांची के सूर्यांश सृजन और आदित्य प्रकाश भुवनेश्वर जोन के टाप फाइव छात्रों में शामिल हैं। वहीं समृद्धि सहाय आल इंडिया रैंक 1901 हासिल कर रांची सिटी की गल्र्स टापर बनी हैं। दो छात्रों ने एआइआर 100 के अंतर्गत रैंक प्राप्त किया है। आदित्य प्रकाश ने 70वां स्थान (रैंक) प्राप्त किया, जबकि 04 छात्रों ने एआईआर 500 के अंतर्गत रैंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है।

    इन्होंने भी पाई सफलता

    • डीपीएस के आदित्य प्रकाश (एआइआर 70)
    • विकास कुमार ओझा (157)
    • अविरल सिंह (455)
    • सस्मित आदित्य (1554)
    • विपुल वैभव (1801)
    • समृद्धि सहाय (1901)
    • अनुपम गौरव (1925)
    • शीर्ष सेन (1975)
    • मानस रंजन ( 3451)
    • प्रणव कुमार पांडेय (5639)
    • अश्मित कुमार (6049)
    • वत्स आकाश (6161)
    • रोहित कुमार (7484)
    • सार्थक आनंद (8494)
    • पीयूष (9220)
    • अश्विनी राज (9300)
    • राहुल प्रसाद (9331)
    • ऋषि राज (10539)
    • उज्जवल सिन्हा (12161)
    • अर्कराज कुंडू (13060)
    • प्रत्यूष रंजन (14147)
    • तुषार आनंद (16728)
    • रुद्र नारायण भट्ट (17137)
    • जय सिन्हा (19226)
    • आयुष कुमार (20680)
    • आयुष आनंद (20923)
    • सौजन्या चंद्रा (22648)

    comedy show banner
    comedy show banner