Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JCECEB 2022 Admission: पलामू के सरकारी इंजीनियरिंग कालेज में आज से नामांकन शुरू, See Details

    By Jagran NewsEdited By: Sanjay Kumar
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 10:41 AM (IST)

    JCECEB 2022 Admission झारखंड का दूसरा सरकारी इंजीनियरिंग कालेज गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कालेज (जीईसी) पलामू में सोमवार 10 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो रहा है। जेसीईसीईबी-2022 के द्वारा काउंसलिंग के आधार पर जारी मेधा सूची के अनुसार नामांकन होगा।

    Hero Image
    JCECEB 2022 Admission: पलामू के सरकारी इंजीनियरिंग कालेज में आज से नामांकन शुरू।

    मेदिनीनगर (पलामू), जासं। JCECEB 2022 Admission झारखंड में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक नया इतिहास बनने जा रहा है। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कालेज (जीईसी) पलामू में सोमवार 10 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो रहा है। यह झारखंड का दूसरा सरकारी इंजीनियरिंग कालेज होगा। अब तक सिर्फ एक ही इंजीनियरिंग कालेज-बीआइटी सिंदरी था। बीआइटी सिंदरी में मैकेनिकल विभाग के प्रोफेसर डा. संजय कुमार सिंह को पलामू इंजीनियिरंग कालेज का प्राचार्य बनाया गया है। उन्होंने पलामू पहुंचकर नामांकन और कालेज संचालन की तैयारी शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रथम चरण में 15 तक होगा नामांकन

    गवर्नमेंट इंजीनियिरंग कालेज का निर्माण पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के बसौरा में मेदिनीनगर-पांकी मुख्य सड़क पर किया गया है। इसका निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के समय हुआ था। अब पढ़ाई शुरू होने जा रही है। हालांकि अभी विधिवत उद्घाटन नहीं हुआ है। जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उद्घाटन कर सकते हैं। विभाग की ओर से उनका समय लेने के लिए अप्रोच किया गया है। जेसीईसीईबी-2022 के द्वारा काउंसलिंग के आधार पर जारी मेधा सूची के अनुसार नामांकन होगा। प्रथम चरण में 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक नामांकन होना है।

    पलामू में 300 सीटें

    गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कालेज पलामू में बीटेक की 300 सीटें हैं। इनमें इलेक्ट्रिक्ल की 120, मैकेनिकल की 60, सिविल की 60 और कंप्यूटर साइंस की 60 सीटें शामिल हैं। माना जा रहा है कि सरकारी कालेज होने के कारण सिंदरी के बाद पलामू छात्रों का पंसद होगा। इसके चालू होने के बाद झारखंड में धनबाद के बाद पलामू दूसरा जिला होगा जहां सरकारी मेडिकल कालेज के साथ-साथ इंजीनियरिंग कालेज भी होगा।

    झारखंड गठन के बाद खुला पहला सरकारी इंजीनियरिंग कालेज

    अविभाजित बिहार के समय 1949 में धनबाद जिले में बीआईटी सिंदरी स्थापित हुआ था। इस कालेज का एक जमाने में बिहार-झारखंड में बड़ा ही नाम था। 15 नवंबर, 2000 में झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। इसके 22 साल बाद झारखंड के पलामू में पहला सरकारी इंजीनियरिंग कालेज खुला है।

    पलामू के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य का क्या है कहना

    पाचार्य डा. संजय कुमार सिंह का कहना है कि गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कालेज पलामू में 300 सीटों पर नामांकन शुरू होने जा रहा है। यह नामांकन सत्र 2022-23 के तहत होगा। काउंसलिंग के आधार दो चरणों में नामांकन होगा। इस कालेज का खुलना झारखंड के लिए गर्व की बात है।

    comedy show banner
    comedy show banner